भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप खत्‍म होने के बाद शहर में सांस्‍कृतिक, धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रम पहले की तरह हो रहे हैं। शुक्रवार 17 मार्च को शहर में कई ऐसे आयोजन हैं, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

चित्र प्रदर्शनी - रवींद्र भवन में पिछले दिनों राष्ट्रीय चित्रकला शिविर 'तूलिका' का आयोजन हुआ। इसके तहत देशभर के चुनींदा चित्रकारों द्वारा बनाए गए चित्रों की प्रदर्शनी को सुबह 10:30 बजे से देखा जा सकता है।

इंटीरियर डिजाइनर प्रदर्शनी - भारतीय विद्या भवन परिसर में इंटीरियर डिजाइनर की चार दिवसीय प्रदर्शनी। समय : सुबह 11 बजे।

माह का प्रादर्श - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में माह का प्रादर्श श्रंखला के तहत काष्ठ युग्म प्रतिमा ईसर और गणगौर का प्रदर्शन किया जा रहा है। आप इसका अवलोकन सुबह 11 बजे से कर सकते हैं।

चित्र प्रदर्शनी - श्‍यामला हिल्‍स पर स्‍थित मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में भील चित्रकार कमिला बारिया के चित्रों की प्रदर्शनी सजाई गई है। इसे दोपहर 12 बजे से देखा जा सकता है।

दिव्य कला मेला - भोपाल हाट में दिव्य कला मेला का आयोजन किया जा रहा है। आप इसका अवलोकन दोपहर 02 बजे से कर सकते हैं। शाम को यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं।

श्रीमद्भागवत कथा - मिनाल रेसीडेंसी में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन। समय : दोपहर दो बजे।

Posted By: Ravindra Soni

Mp
Mp
  • Font Size
  • Close