भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप खत्म होने के बाद शहर में सांस्कृतिक, धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रम पहले की तरह हो रहे हैं। गुरुवार 16 मार्च को शहर में कई ऐसे आयोजन हैं, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।
चित्र प्रदर्शनी - रवींद्र भवन में इन दिनों राष्ट्रीय चित्रकला शिविर 'तूलिका' का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत देशभर के चुनींदा चित्रकारों द्वारा बनाए गए चित्रों की प्रदर्शनी को सुबह 10:30 बजे से देखा जा सकता है।
माह का प्रादर्श - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में माह का प्रादर्श श्रंखला के तहत काष्ठ युग्म प्रतिमा ईसर और गणगौर का प्रदर्शन किया जा रहा है। आप इसका अवलोकन सुबह 11 बजे से कर सकते हैं।
चित्र प्रदर्शनी - श्यामला हिल्स पर स्थित मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में भील चित्रकार कमिला बारिया के चित्रों की प्रदर्शनी सजाई गई है। इसे दोपहर 12 बजे से देखा जा सकता है।
दिव्य कला मेला - भोपाल हाट में दिव्य कला मेला का आयोजन किया जा रहा है। आप इसका अवलोकन दोपहर 02 बजे से कर सकते हैं। आज इस कला मेले का चौथा दिन है। शाम को यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं।
नृत्य व नाट्य कार्यशाला - फ्लाइंग फैरीज स्टूडियो प्रोफेसर कालोनी में नृत्य और नाट्य कार्यशाला। समय : दोपहर 03 बजे से।
महिला बैंड प्रस्तुति - बोट क्लब पर सीआरपीएफ बाइक रैली में शामिल महिला बैंड की प्रस्तुति। समय : शाम 07 बजे से।
लता स्मृति संध्या - शहीद भवन में लता मंगेशकर को समर्पित कार्यक्रम में सम्मान, गीत और नृत्य प्रस्तुति। समय : शाम 07 बजे से।
फिल्म प्रदर्शन - भारत भवन में साहित्यिक कृतियों पर केंद्रित कार्यक्रम। विजय आनंद की फिल्म 'गाइड' का प्रदर्शन। समय : शाम 07 बजे से।
Posted By: Ravindra Soni