Today in Bhopal: भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप खत्म होने के बाद शहर में सांस्कृतिक, धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रम पहले की तरह पुन: होने लगे हैं। शहर में शुक्रवार 02 दिसंबर को कई ऐसे आयोजन हैं, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।
धार्मिक अनुष्ठान : कुराना दिगंबर जैन समाज के मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान सुबह सात बजे से शुरू होंगे।
माह का प्रादर्श - श्यामला हिल्स पर स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में कढ़ाईदार संस्कारिक वस्त्र फुलकारी का अवलोकन सुबह 10 बजे से किया जा सकता है।
चित्र प्रदर्शनी - आलियांस फ्रांसिस द भोपाल, शाहपुरा में फ्रांस के कलाकारों की चित्र प्रदर्शनी को आप सुबह 10 बजे से देख सकते हैं।
चित्र प्रदर्शनी - मप्र जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में भील चित्रकार सविता बारिया के चित्रों की प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से देखी जा सकती है।
बाल नाट्य समारोह - शहीद भवन में बाल रंग नाट्य समारोह के तहत प्रेम गुप्ता के निर्देशन में नाटक 'जैसी करनी वैसी भरनी' का मंचन। समय : शाम 07 बजे से। भोपाल गैस त्रासदी पर फिल्म टैंक नंबर 610 का प्रदर्शन। समय : दोपहर 02 बजे से।
Posted By: Ravindra Soni
- Font Size
- Close