भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप खत्म होने के बाद शहर में सांस्कृतिक, धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रम पहले की तरह हो रहे हैं। गुरुवार 02 फरवरी को शहर में कई ऐसे आयोजन हैं, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।
माह का प्रादर्श - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में माह का प्रादर्श श्रंखला के तहत 'कांगखोंग' का प्रदर्शन। समय : सुबह 11 बजे से।
चित्र प्रदर्शनी - श्यामला हिल्स पर स्थित मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में भील चित्रकार दुबू बारिया के चित्रों की प्रदर्शनी को सुबह 11 बजे से देखा जा सकता है।
श्रीराम कथा - शहर के मानसरोवर धाम में श्रीराम कथा का आयोजन। समय : दोपहर दो बजे।
नाट्य कार्यशाला - मायाराम सुरजन भवन में एकजुट थियेटर की 25 दिवसीय नाट्य कार्यशाला। समय : दोपहर 02 बजे से।
कथक नृत्य - शहीद भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिरंग के तहत वी अनुराधा सिंह की कथक नृत्य प्रस्तुति। समय : शाम 07 बजे से।
पूजन - पुराने शहर के कायस्थपुरा में स्थित श्री बड़वाले महादेव मंदिर में बाबा बटेश्वर की विशेष पूजा-अर्चना। समय : शाम सात बजे।
Posted By: Ravindra Soni
- Font Size
- Close