Bhopal Crime News, भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। अयोध्या नगर थाना इलाके में एक पांच साल की मासूम के साथ एक युवक ने बेरहमी से मारपीट कर दी। आरोपित युवक इंजीनियरिंग का छात्र है। बच्ची का कसूर सिर्फ इतना था कि वह आरोपित युवक के घर के पास खेल रही थी। इससे युवक को परेशानी हो रही थी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद ने युवक व उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है।
अयोध्या नगर पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में एक पांच साल की मासूम अपने परिवार के साथ रहती है। उसके घर के पास ही राहुल सिंह (22) रहता है। उसके पिता शिवराज सिंह सेना से सेवानिवृत्त हैं। राहुल इंजीनियरिंग की पढाई कर रहा है। बुधवार शाम करीब छह बजे पांच साल की मासूम उसके घर के बाहर खेल रही थी। पास में ही आरोपित राहुल के पिता की कार खड़ी थी। राहुल अचानक आया और बच्ची के साथ आकर मारपीट करने लगा। इससे बच्ची जमीन पर गिर गई। तब भी राहुल का दिल नहीं पसीजा और वह उससे मारपीट करता रहा। बच्ची की चीख सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी बाहर आ गए। राहुल के पिता भी आ गए। वह भी राहुल का साथ देने लगे। बच्ची के परिजन भी पहुंचे। उन्होंने विरोध किया तो आरोपित बाप-बेटे ने उनके घर में घुसकर मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपितों पर केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।
गौतम नगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला ने लगाई फांसी
इधर, गौतम नगर थाना इलाके में एक महिला ने फांसी लगा ली। पुलिस को मृतका के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। टीआइ महेंद्र मिश्रा ने बताया कि कोटरा निवासी 35 वर्षीय रिचा की शादी 2014 में शारदा नगर निवासी कपिल तोमर से हुई थी। दोनों सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वे पुणे में नौकरी कर रहे थे। लॉकडाउन के बाद वे भोपाल से वर्क फ्राम होम कर रहे थे। उनके छोटे-छोटे जुड़वां बच्चे हैं। कपिल हाल ही में सपरिवार अपने घर शारदा नगर में शिफ्ट हो गया था। पहले ससुराल के पास किराए से रहता था।
Posted By: Ravindra Soni
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे