Burhanpur Crime News: बुरहानपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। वन विभाग द्वारा जब्त किए गए ट्रैक्टर को रेणुका डिपो से लूटने के मामले में शामिल रहे 11 आरोपितों को लालबाग थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी आरोपित डवाली गांव में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल हुए थे। पुलिस ने उन्हें शादी के मंडप से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपित माधुरी बेन द्वारा संचालित जागृत आदिवासी दलित संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता हैं।

पुलिस ने गुरुवार को भी एक आरोपित को गिरफ्तार किया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सितंबर 2021 को दोपहर एक बजे के आसपास यह घटना हुई थी। इसमें पचास से ज्यादा लोग शामिल थे। ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 68 ए 2779 को वन विभाग ने अतिक्रमित वन भूमि में जुताई करते समय जब्त किया था।

इन आरोपितों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने 32 वर्षीय मंशाराम बारेला, 50 वर्षीय रामसिंह सस्तिया, 50 वर्षीय बेदला बारेला, 50 वर्षीय खुमला बारेला, 55 वर्षीय बेलदार बारेला, 40 वर्षीय भूरसिंह बारेला, 26 वर्षीय ओलिम बारेला, 36 वर्षीय फूलचंद बारेला, 23 वर्षीय जव सिंह बारेला, 27 वर्षीय सुरसिंह बारेला और 27 वर्षीय शिवलाल बारेला सभी निवासी भगत बाबा फाल्या डवाली को गिरफ्तार किया है।

Posted By: Hemant Kumar Upadhyay

Mp
Mp