बुरहानपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। जिले में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को हल्की बारिश हुई। बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई। दिनभर हल्का कोहरा छाया रहा। दोपहर बाद अंचल में खेतों में घना कोहरा छाया और धूलभरी हवाएं चली।
रविवार दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। शहर सहित अंचल में कोहरा छाया। कुछ स्थानों पर धूलभरी तेज हवा चली। हवाओं के कारण कुछ स्थानों पर पेड़ों की टहनियां गिरी तो कहीं बैनर उड़ गए। गौरतलब है कि पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाडी में बने सिस्टम के कारन मौसम मे बदलाव के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। रविवार का दिन काफी ठंडा रहा दिनभर बादल छाए रहे। हवाएं चलने से ठंड का अहसास हुआ मौसम विभाग के अनुसार अभी आने वाले कुछ दिन ऐसे ही मौसम बने रहने का अंदेशा है और रात का तापमान कम होगा। जिले मे एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल कि खाडी में बने सिस्टम का असर दिख रहा है। शनिवार को शहर के कुछ हिस्सों में बारिश भी हुई। मौसम बदलने से तापमान में कमी आई है। रविवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा। इस मौसम से गेहूं और चना फसल को फायदा होगा। गेहूं और चना दोनों ही फसलों मे दाना बनने लगा है। ऐसे मे बारिश होने से सिंचाई कि जरूरत कम होगी।
सीसी सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढे, सरिया निकल जाने से हादसों का डर
डोईफोड़िया। ग्राम पंचायत डोईफोड़िया द्वारा करीब एक दशक पहले बनाई गई सड़क की स्थिति जर्जर है। कई जगह तो सरिये भी नजर आ रहे हैं। प्रतिदिन इस मार्ग से पैदल सहित छोटे वाहन चलने के चलते कभी भी बड़ी घटनाएं भी हो सकती हैं। मुख्य बाजार स्थित नाली के ऊपर सरिया डालकर निर्माण किया गया था, लेकिन इन दिनों बदहाल हो गया है। इस रास्ते पर वाहनों की आवाजाही से कुछ हिस्सा उखड़ चुका है। जगह जगह सरिये निकल चुके हैं। शिकायत के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
Posted By: Nai Dunia News Network