भितरवार। भितरवार थाना क्षेत्र वार्ड क्रमांक आठ सेंट्रल बैंक के पीछे मंगलवार की शाम चार बजे किसी बात को लेकर जेठानी और देवरानियों में झगड़ा हो गया। इसके चलते तीनों देवरानियों ने एकराय होकर जेठानी पर जानलेवा हमला कर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इससे जेठानी झुलस गई। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस झुलसी महिला को उपचार के लिए सामुदायिक अस्पताल लेकर आई, जहां प्राथमिक उपचार उपरांत उसे गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया। जेठानी के बयानों के आधार पर पुलिस ने तीनों देवरानियों के खिलाफ जान से मारने का प्रयास का मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, पुष्पा रावत (48) पत्नी उदय भान सिंह रावत निवासी वार्ड क्रमांक आठ सेंट्रल बैंक के पीछे भितरवार का अपनी देवरानी गुड्डी बाई, सुनीता बाई और जामवंती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि तीनों देवरानियों ने एक राय होकर जेठानी पर जानलेवा हमला कर उस पर पेट्रोल डाल दी और आग लगा दी। इससे 48 वर्षीय जेठानी बुरी तरह झुलस गई। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे पति द्वारा आग से झुलसी पत्नी की लपटों को पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया। उक्त घटना की जानकारी लगते ही उप निरीक्षक दशरथ सिंह सिकरवार और सहायक उपनिरीक्षक महेश मौर्य अन्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आग से झुलसी महिला को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक अस्पताल लेकर आए। जहां गंभीर हालत में पुलिस की सूचना पर नायब तहसीलदार कमल सिंह कोली सामुदायिक अस्पताल पहुंचे। झुलसी हुई महिला के बयान दर्ज किए। इसके आधार पर भितरवार पुलिस द्वारा तीनों देवरानियों के खिलाफ जान से मारने का प्रयास करने की धाराओं में मामला दर्ज किया। इधर आग से झुलसी महिला की 40 फीसद से अधिक शरीर झुलसने के कारण उसे उपचार के लिए 108 एंबुलेंस की सहायता से ग्वालियर रेफर किया गया।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे