चीनौर। नईदुनिया न्यूज
अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर समर्पण निधि के तहत शुक्रवार को कस्बे के हिंगलाज माता मंदिर से निकाली गई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में लोग नाचते गाते हुए भगवान राम के भजन कीर्तन में मगन होकर चल समारोह में शामिल हुए। उत्साहित लोगों ने राममंदिर निर्माण में सहभागिता निभाने के लिए कस्बे वासियों को जागरूक किया।
कलश यात्रा नगर के हिंगलाज माता मंदिर से शुरू हुई जो मैन बाजार से होते हुए पवैया गली और कुशवाह गली आदि जगहों से निकली। उसका जगह-जगह लोगों ने फूलमालाओं से अभिनंदन किया। बाद में आयोजित हुई धर्मसभा में मंचासीन संतों में धनुषपुरी महाराज और गिरनार महाराज ने विधि विधान के साथ भगवान श्रीराम का पूजन किया। साथ ही जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि राम मंदिर निर्माण में धन रूपी पुष्प भगवान को समर्पित कर धर्म लाभ प्राप्त करें। इस दौरान भाजपा जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष सूर्य भान सिंह पवैया के द्वारा भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के स्वरूपों का तिलक चंदन लगाकर आरती उतार कर स्वागत किया गया। इस दौरान ग्राम के मनीष पाराशर द्वारा अपनी स्वेच्छा निधि से मंदिर निर्माण के लिए 11 हजार रुपये की राशि का समर्पण किया।
बॉक्स
आयोजन में शामिल होने दिए पीले चावल
भाजपा मंडल चीनौर के पदाधिकारियों द्वारा कस्बे वासियों के बीच पहुंचकर भव्य कलश यात्रा में शामिल होने के लिए घर-घर जाकर पीले चावल बांटे थे और आमंत्रण दिया था। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी जिला प्रचारक सचिन रावत, जिला सहकार्यवाहक संजीव बंसल, वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह राठौड़, एबीवीपी नगर अध्यक्ष संदीप भार्गव, रविंद्र शर्मा, ग्राम सरपंच भारत सिंह कुशवाह, नरपत सिंह किरार, मंडल अध्यक्ष राकेश शिवहरे, जिला पंचायत सदस्य रानी देवी हेमंत कुशवाह, गजेंद्र सिंह पवैया,राजू सविता, अर्जुन बघेल, रविंद्र सिंह राणा आदि ने भव्य कलश यात्रा के सफल आयोजन पर सभी का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन एबीवीपी के नगर अध्यक्ष संदीप भार्गव ने किया।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे