भितरवार (नईदुनिया प्रतिनिधि)। पुलिस थाना क्षेत्र भितरवार के अंतर्गत आने वाले ग्राम जतर्थी की पुलिया के पास डबरा से बाइक पर लौट रहे दंपती को पीछे से आ रही एक कार ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे दोनों पति-पत्नी घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस डायल हंड्रेड वाहन से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक अस्पताल लेकर आई, जहां से प्राथमिक उपचार उपरांत घायल महिला को ग्वालियर रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार, भरत यादव (47) पुत्र कंधु राम यादव निवासी वार्ड क्रमांक तीन गोलेश्वर मंदिर के पास भितरवार, मंगलवार की सुबह लगभग 10 बजे अपनी 45 वर्षीय पत्नी गुड्डी बाई के साथ मनिहारी की दुकान का सामान लेने के लिए अपनी बाइक से डबरा गया था। दुकान का सामान खरीदने के पश्चात शाम लगभग चार बजे दुकान के सामान को ट्रांसपोर्टिंग कराकर दोनों पति-पत्नी बाइक से घर वापस आ रहे थे, तभी डबरा भितरवार मुख्य सड़क मार्ग स्थित जतरथी गांव की पुलिया के पास डबरा की ओर से ही आ रही एक अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक पर बैठी बाइक चालक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उक्त सड़क दुर्घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची डायल हंड्रेड के पायलट बंटी रावत एवं आरक्षक मलखान सिंह दोनों ही उक्त घायलों को अस्पताल लेकर आए। जहां महिला की गंभीर हालत होने पर उसे ग्वालियर रेफर किया गया।
बाइक सवारों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, दो घायल
डबरा। नईदुनिया प्रतिनिधि
पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम छपरा के पास एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक व महिला को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला व युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार धीरज जोशी पुत्र बृजेंद्र जोशी उम्र 19 शब्द प्रताप आश्रम ग्वालियर से अपनी नानी एवं नानी की बहन को लेकर बाइक से देवता पूजने जा रहे थे, तभी पिछोर क्षेत्र के ग्राम छपरा के पास एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में धीरज और उसकी नानी कलावती घायल हो गए। हादसे के बाद उनको इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। जहां उनको इलाज दिया गया। टक्कर लगने से उक्त युवक व महिला के यहां चोटें आई हैं।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे