दमोह। दमोह विधानसभा के विधायक पद से इस्तीफा देने और भाजपा में शामिल होने के बाद भाजपा सरकार ने राहुल सिंह को मप्र वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष और राज्यमंत्री का दर्जा दे दिया। अपने इस ढाई माह के वनवास के बाद अब शीघ्र ही उनका दमोह आगमन हो सकता है। श्री सिंह 16 जनवरी को अपना पदभार ग्रहण करेंगे और संभवतः 17 जनवरी को वह दमोह पहुंचेगे। पद मिलते ही श्री सिंह को लेकर लगाई जा रहीं तताम अटकलों पर गुरुवार सुबह विराम लग गया और उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरु हो गया। उन्हें पद मिलने से जुड़े घटनाक्रम की सबसे मजेदार बात ये है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल सिंह के लिए सरप्राइज तय कि या था, इसलिए उन्हें इस बात की भनक तक नहीं लगने दी कि उन्हें निगम अध्यक्ष व कैबिनेट का दर्जा दिया जा रहा है। इस उपलब्धि के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
ज्ञात हो कि नवरात्रि की अष्ठमी को श्री सिंह ने भोपाल पहुंचकर विधायक पद से इस्तीफा दिया था और कु छ ही घंटे बाद उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली थी। उनके भाजपा में शामिल होते ही दमोह की राजनीति में एक भूचाल सा आ गया था। एक तरफ भाजपा के लोग इस खबर को सुनने के बाद हैरत में थे तो कांग्रेस खेमें में सन्नाटा सा छा गया था। श्री सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद से ये खबर चर्चा में है कि उन्हें निगम अध्यक्ष के साथ कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाएगा और आगामी दमोह विधानसभा उप-चुनाव में भाजपा की ओर से प्रत्याशी भी घोषित कि या जाएगा। बीते ढाई माह से राहुल सिंह भोपाल में ही हैं और अब उन्हें निगम अध्यक्ष व कैबिनेट का दर्जा प्राप्त हो चुका है, इसलिए ये तय हो गया है कि अब वह शीघ्र ही दमोह पहुंच सकते हैं। अब के वल विधानसभा प्रत्याशी की टिकट को लेकर स्थति स्पष्ट होना बाकी है, जो कु छ माह में हो जाएगी।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे