Brutal murder in Datia: दतिया. नईदुनिया प्रतिनिधि। भगुआपुरा थाना क्षेत्र के तहत खेत पर सो रहे एक बुजुर्ग किसान की अज्ञात आरोपितों ने हत्या कर दी और उसके शव को उसकी चारपाई से ही बांध दिया। घटना की जानकारी सुबह स्वजनों को मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच करना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी तक पुलिस को मामले में कोई सुराग नहीं मिला है।

घटनाक्रम के मुताबिक भगुआपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसई में रोड किनारे स्थित खेत में फसल की रखवाली कर रहे 60 वर्षीय वृद्ध की अज्ञात लोगों ने नृशंस हत्या कर दी। मौके से वृद्ध का रक्तरंजित शव खटिया से बंधा हुआ मिला। पुलिस ने बरामद किया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद भैंसई गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र चमन सिंह राजपूत निवासी भैंसई अपने खेत पर फसलों की सुरक्षा के लिए सो रहा था। रात में अज्ञात बदमाशों ने उसे खटिया से बांध दिया और हत्या कर दी। घटना बुधवार गुरुवार रात की बताई जाती है। घटना के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ एसडीओपी अखिलेश पुरी गोस्वामी मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम के लिए भेजा। मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। फिलहाल अभी आरोपित अज्ञात हैं। पुलिस हत्या से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है और आरोपितों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है। लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

Posted By: anil tomar

Mp
Mp
  • Font Size
  • Close