दतिया। नईदुनिया प्रतिनिधि।
कुरीतियों को छोड़कर हम प्रगति पथ पर आगे बढ़ सकते हैं। महात्मा ज्योतिबा राव फुले, माता सावित्री बाई फुले और बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया था कि बिना शिक्षा के आगे नही बढ़ सकते। इसलिए हर व्यक्ति, परिवार को तय करना होगा कि बच्चों को अच्छे संस्कार और उच्च शिक्षा दें तभी समाज और देश आगे बढ़ेगा। यह विचार सेवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह ने शनिवार को सेवढ़ा के ग्राम गुमानपुरा में पूर्व सरपंच राजकुमार कुशवाहा की मां स्व.मखनोबाई के परिनिर्वाण पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने कहाकि वर्तमान युग विज्ञान का युग हैं। दुनिया बहुत तेजी से प्रगति कर रही हैं। हर व्यक्ति को तय करना होगा कि वह अन्य खर्चो में कटौती कर बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। कार्यक्रम के आरंभ में विधायक सिंह ने स्व.मखनोबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कार्यक्रम आयोजन समिति एवं पूर्व सरपंच राजकुमार कुशवाहा की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस नेता स्वामीशरण कुशवाहा ने की। संचालन ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जनवेद सिंह कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में महंत कमलाशरण महाराज, डा.बालकराम कुशवाहा, कालीचरण कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष भाजपा, नबाब सिंह कुशवाहा बड़ोखरी, कैलाश कुशवाहा, सीताराम कुशवाहा, अर्चना बौद्ध, वृंदावन कुशवाहा, कैलाश बघेल, राजाराम एडवोकेट, सोनपाल पटेल धुबयाई, भीकम सिंह कुशवाहा इंदरगढ़, बलराम कुशवाहा मंडल उपाध्यक्ष, मजबूत सिंह शिक्षक, लल्लू कुशवाहा, मानसिंह कुशवाहा जिला कांग्रेस अध्यक्ष भिंड, श्रीलाल कुशवाहा पूर्व जिला पंचायत सदस्य, गोपीलाल एडवोकेट आदि शामिल हुए।
Posted By: Nai Dunia News Network
- Font Size
- Close