Dewas District News: देवास, कन्नौद। जिले में ट्रिपल तलाक का मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के ग्राम खारपा में 28 वर्षीय पीड़ित मुस्लिम महिला की तीन बेटियां होने पर पति सहित सास, ससुर, जेठ आए दिन मारपीट कर कर महिला को लज्जित करते थे।

17 मार्च को भी पीड़ित मुस्लिम महिला को पति ने तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। महिला ने पुलिस थाने में आकर प्रकरण दर्ज करवाया कि उसकी तीन बेटियां होने पर पति सहित सास, ससुर और जेठ मारपीट करते हैं। आए दिन प्रताड़ित करते हैंं।

महिला ने पुलिस को बताया 8 वर्ष पहले उनके पिताजी ने उनकी शादी मुस्लिम रीतिरिवाज से खारपा के आशिक से करवाई थी एवं अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज भी दिया था। शादी के बाद तीन बेटियां पैदा होने के बाद उनके पति आशिक, ससुर रमजान, जेठ सादिक, सास शक्कर बी सभी निवासी ग्राम खारपा आए दिन अनेक प्रकार से प्रताड़ित करने लगे। साथ ही लड़का पैदा नहीं होने का कहकर बारबार लज्जित करते थे।

महिला के अनुसार कई बार ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे मारपीट कर चोटें पहुंचाई और घर से निकाल दिया था। परिवार तथा समाज के लोगों ने अनेक बार समझाने के बाद भी यह लोग नहीं माने, कुछ दिन पहले उसके साथ मारपीट की। इलाज भी मेरे पिताजी ने करवाया और अपने घर लेहकी ले गए।

महिला 17 मार्च को अपने पिता के साथ ससुराल खारपा आई तब भी पति आशिक ने मारपीट की और तीन बार तलाक बोलकर घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने आरोपी पति आशिक, ससुर रमजान, जेठ सादिक, सास शक्कर बी सभी निवासी ग्राम खारपा के खिलाफ विभिन्‍न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Posted By:

Mp
Mp
  • Font Size
  • Close