Dewas Panchayat Chunav 2022 Voting देवास। देवास जिले के बागली, कन्नौद और खातेगांव विकासखंड में आज सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया जारी है, सुबह से ही ग्रामीण क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी लंबी कतारें लगी रही हैं। देवास जिले के कन्नौद विकासखंड में सुबह 11 बजे तक 33 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान को लेकर उत्साह बना हुआ है, कई लोग बजुर्गों को व्हीलचेयर तो कोई गोद में उठाकर मतदान केंद्र तक पहुंचे और मतदान कराया। किलोदा और पिपलदा में 80 साल से अधिक की महिलाओं ने मतदान किया। 11 बजे तक भी लंबी कतारें लगी हुई थीं। इसी तरह से खातेगांव विकासखंड की 72 ग्राम पंचायतों एवं जिला पंचायत सदस्यों के 23 वार्डों के लिए मतदान हो रहा है। सुबह से ही मतदान के लिए मतदाताओं की कतारें लगना शुरू हो गई। निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कुमार गुहा ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 11 बजे तक लगभग 34.74 प्रतिशत मतदान हो चुका है। कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला भी मतदान केंद्रों के निरीक्षण के लिए पहुंचे, उन्होंने ग्राम अजनास के मतदान केंद्र का दौरा किया। कलेक्टर ने मतदान की जानकारी ली, कहीं से कोई अप्रिय स्थिति निर्मित नहीं हुई।
मतदान को लेकर ग्रामीण क्षेत्र की जनता में उत्साह देखा जा रहा है, कन्नौद क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर महिला और पुरुषों की कतारें लगी है उम्मीद की जा रही है कि दोपहर तक कई पंचायतों का मतदान पूर्ण हो जाएगा। शासकीय हाई स्कूल ग्राम ननासा तहसील कन्नौद पहुंचे कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला।
बागली
बागली के आदिवासी बाहुल्य ग्राम पंचायत चार बर्डी मतदान केंद्र पर सुबह से लंबी कतार लगी हुई है। यहां मतदान बहुत धीरे चल रहा है। बागली ब्लाक की लखवाडा ग्राम पंचायत अंतर्गत आर्या पोलिंग पर सुबह 9 बजे तक 12% मतदान हुआ। यहां पर मजदूर वर्ग बाहुल्य मतदाता है, उम्मीद जताई जा रही है कि दोपहर 12 बजे तक सभी लोग मतदान कर लेंगे।
Dewas Panchayat Chunav 2022 Voting: देवास जिले के बागली, कन्नौद और खातेगांव में पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी https://t.co/b4e4SfuXGM#Dewas #MadhyaPradesh #MPNews pic.twitter.com/FFXDbmK9G4
— NaiDunia (@Nai_Dunia) June 25, 2022
कन्नौद
कन्नौद ब्लाक के ग्राम ननासा, बहिरावद, सुकरास, पीपल्दा, काटकूट, माथनी, किलोदा, बागनखेडा में सुबह 7 बजे मतदान प्रारंभ हुआ। 9 बजे तक 19% मतदान हो चुका है। मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है।
मध्य प्रदेश के देवास जिले में पंचायत चुनाव के लिए हो रही वोटिंग https://t.co/4sVbk6IrKZ#MadhyaPradesh #MPNews #Dewas pic.twitter.com/Eqw88qHLFp
— NaiDunia (@Nai_Dunia) June 25, 2022
खातेगांव
खातेगांव ब्लाक के भी अजनास हरणगांव निवारदी मचवास, अकेवलिया, पिपलिया, खेडा सहित अन्य जगहों पर सुबह से ग्रामीण मतदान के पहुंचे।
मध्य प्रदेश के देवास जिले में पंचायत चुनाव के लिए हो रही वोटिंग https://t.co/4sVbk6IrKZ#MadhyaPradesh #MPNews #Dewas pic.twitter.com/iZV6Z6FiY4
— NaiDunia (@Nai_Dunia) June 25, 2022
Posted By: Prashant Pandey
- Font Size
- Close
- # Dewas Panchayat Chunav 2022 Voting
- # MP Panchayat Election
- # MP Gram Panchayat Chunav 2022
- # Madhya Pradesh Panchyat Election
- # Madhya Pradesh Panchyat Chunav
- # MP Panchyat Election Latest Update
- # MP Panchyat Chunav Latest Update
- # MP Sarpanch Chunav
- # MP Panch Chunav
- # देवास पंचायत चुनाव मतदान
- # एमपी पंचायत चुनाव 2022
- # मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव
- # एमपी ग्राम पंचायत चुनाव
- # मध्य प्रदेश में सरपंच चुनाव
- # मध्य प्रदेश में पंच चुनाव