देवास। शनिवार को भाजपा ने नगर निगम में नेता सत्तापक्ष के साथ ही पार्षद दल का गठन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक गायत्री राजे पवार, जिला प्रभारी गोपाल आचार्य की सहमति से भाजपा पार्षद दल का गठन किया। जिसमें नेता सत्तापक्ष मनीष सेन को बनाया गया। साथ ही उपनेता राजेंद्र ठाकुर, महामंत्री खुशबू निलेश वर्मा, कोषाध्यक्ष निधि प्रवीण वर्मा, सचेतक विकास जाट को मनोनीत किया है। जानकारी जिला महामंत्री राजेश यादव ने दी।
युवक की मौत का नहीं मिला सुराग, सौंपा ज्ञापन
देवास। पीपलरावां थाना अंतर्गत 17 दिनों पहले ही युवक की मौत का सुराग आज तक पुलिस के हाथ नही लगा है। परिजनों ने इसको लेकर एसपी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।
बोल बम कांवड़ यात्रा देवास पहुंची, हुआ स्वागत
देवास। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी धाराजी से जल लेकर उज्जैन महाकाल के लिए निकली। जिले की सबसे बड़ी कावड़ यात्रा का नगर जनहित सुरक्षा समिति ने अगवानी कर राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर भारत माता की जय जय कार के साथ पुष्प मालाओं से कांवड़ यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर अनिल सिंह बैस, सुनील सिंह ठाकुर, विनोद सिंह गोड़, अनूप दुबे, विजय सिंह तंवर, सुभाष वर्मा, सुमेर सिंह जाधव, आलोक पायलट सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे।
जिला प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए पत्रकारों ने किया सुंदरकांड
देवास। पिछले दिनों हुए पत्रकारों के अपमान और अनदेखी के खिलाफ देवास में पत्रकारों का आंदोलन जारी है। प्रशासन की हठधर्मिता के खिलाफ देवास के प्रेस क्लब, युवा प्रेस क्लब सहित सभी पत्रकार संगठन और देवास के सभी पत्रकार एकजुट हैं। पत्रकारों ने तिरंगा अभियान, हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा तथा आजादी के अमृत महोत्सव जैसे राष्ट्रीयता के मुद्दे को कवरेज करने का निर्णय लेते हुए सिर्फ इन कार्यक्रमों को कवरेज किया है और करते रहेंगे। प्रशासन के खिलाफ अपने आंदोलन में पत्रकारों ने शुक्रवार को काली पट्टी बांधकर काम किया था। शनिवार को जवेरी श्रीराम मंदिर में प्रशासन के अधिकारियों की सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का आयोजन किया।
Posted By: Nai Dunia News Network
- Font Size
- Close