सोनकच्छ। अमर शहीद राजाभाऊ महाकाल शासकीय महाविद्यालय सोनकच्छ में रासेयो इकाई द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डा. अर्चना श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर डा. मनोज महाजन ने मतदान की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्‌य में जिला स्तर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में ताहिरा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। जिला कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया। मतदान के प्रति जागरूकता के लिए मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। मेहंदी प्रतियोगिता में निकिता चौहान ने प्रथम, द्वितीय वंदना सेंधव एवं तृतीय स्थान पर वंदना जसोना रही। रंगोली प्रतियोगिता में राधिका प्रजापति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुलदीप उपाध्याय द्वितीय स्थान पर रहे। समस्त गतिविधियां रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डा अंजलि अग्रवाल के निर्देशन सम्पन्ना हुई। डा. सुधीर महाजन, वंदना नामदेव व करूणा तिवारी का विशेष सहयोग रहा।

वोटर आइडी का वितरण किया

सोनकच्छ। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नगर में विभिन्ना वार्डों में मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी द्वारा वोटर कार्ड का वितरण किया गया। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक एक के बूथ लेवल अधिकारी विशाल दोहरे द्वारा पुराने नगर परिषद कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शिवम जैन को नवीन मतदाता परिचय का वितरण मतदाता दिवस पर किया।

मतदान की अनिवार्यता बताई

देवास। शासकीय विधि महाविद्यालय देवास के नवीन भवन में मतदान की अनिवार्यता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अजय कुमार चौहान द्वारा डा. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। चौहान के द्वारा लोकतन्त्र में महत्वता पर प्रकाष डालते हुए अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई। डा. जाकिर खान के द्वारा चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी गई। डा. बद्रीलाल मालवीय ने लोकतन्त्र में मतदान को अनिवार्य करने की बात रखी। इस अवसर पर महाविद्यालय के कर्मचारी स्टाफ व छात्र-छात्राऐं उपस्थित थे।

नल कनेक्शन काटने के विरोध में दिया आवेदन

देवास। नगर निगम द्वारा जलकर जमा नहीं किए जाने पर विशेष अभियान चलाकर काटे जा रहे नल कनेक्शन को रोके जाने की मांग को लेकर वार्ड क्रमांक 16 की पूर्व पार्षद सावीत्री मोहनलाल शर्मा ने नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर निवेदन किया। शर्मा ने निगम आयुक्त से आवेदन के माध्यम से निवेदन किया कि हमारे वार्ड मे ज्यादातर लोग गरीबी व मध्यमवर्गीय रेखा से नीचे जीवन यापन करते है। ऐसे समय में गरीब मजदूर वर्ग के नल कनेक्शन काटने के बजाय उन्हें जलकर राशि जमा करने के लिए समय दिया जाए।

पूजा को उच्च शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित

25डीईडब्ल्यू-6 जिले की पूजा जोशी का भोपाल में मंत्री मोहन यादव ने सम्मान किया।

देवास। मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक पुरस्कार वर्ष 2017-18 के लिए जिले की स्वयंसेविका पूजा ओमप्रकाश जोशी निवासी ग्राम पोलाय जागीर का रासेयो राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयन हुआ था। जिले की प्रथम स्वयंसेविका है जिसने राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त किया। विज्ञान भवन बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री डाक्टर मोहन यादव द्वारा रासेयो राज्य स्तरीय पुरुस्कार एवं प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह और प्रोत्साहन राशि देकर पूजा का सम्मानित किया। जोशी 2014 से एक स्वयंसेविका के रूप में रासेयो जुड़कर विभिन्ना गतिविधियों में निरंतर भाग लेती रही। पूजा कई प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मान प्राप्त कर चुकी है। एनएसएस विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन द्वारा प्रदत सी व बी प्रशस्ति पत्र प्राप्त कर चुकी है। रासेयो मुक्त इकाई विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के पूर्व दलनायक (देवास) अक्षय जोशी ने बताया यह पुरस्कार शिक्षा के साथ राष्ट्र निर्माण एवं समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए स्वैच्छिक सेवा कार्यों को मान्यता प्रदान करने के लिए दिया जाता है।

तीन आरोपित जिलाबदर

देवास। कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने तीन आरोपितों को जिला बदर किया है। जिसमें आरोपित देवकरण पुत्र माधोसिंह निवासी जंगीपुर थाना भौंरासा, विजेंद्र उर्फ विजय मालवीय पुत्र ओमप्रकाश मालवीय निवासी इटावा देवास व मनोहर पुत्र मांगीलाल निवासी कांजीपुरा थाना खातेगांव को 3-3 माह के लिए जिला बदर किया है।

Posted By: Nai Dunia News Network

Mp
Mp