Dhar News धामनोद (धार) नईदुनिया न्यूज। गुजरात के रहने वाले लगभग 50 दर्शनार्थी गुरुवार को ओंकारेश्वर ममलेश्वर शिवलिंग के दर्शन कर लौट रहे थे, लेकिन धामनोद पहुंचने पर बस में सवार 50 यात्रियों में से पांच की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल नगर के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

डाक्टरों ने मामला फूड पाइजनिंग का बताया है। धामनोद स्वास्थ्य केंद्र में यात्रियों का उपचार कर रहे डा. विजय नरगेश ने बताया कि दूषित भोजन करने से यात्रियों की तबीयत बिगड़ी है।

सभी को दस्त की शिकायत है। शाम तक यत्रियों को भर्ती रखा गया। यात्री दाव दास बाबा ने बताया कि 11 ज्योतिर्लिंग की यात्रा के लिए निकले थे। लगभग नौ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर चुके हैं। दो ज्योतिर्लिंग गुजरात में हैं।

लगभग हमारे सारे दर्शन हो चुके हैं। सभी यात्री सुबह करीब 11 बजे भोजन कर ओंकारेश्वर से निकले थे। इनमें से रास्ते में पांच लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। मौसम या भोजन से तबीयत खराब हुई है। उपचार दिया जा रहा है।

Posted By: Hemant Kumar Upadhyay

Mp
Mp