डिंडौरी (नईदुनिया प्रतिनिधि)। बच्चे न होने के चलते पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। घटना मेहंदवानी थाना क्षेत्र के ग्राम पिंडरुखी की है। जानकारी देते हुए एसपी संजय सिंह ने बताया कि 17 नवंबर की सुबह 22 वर्षीय महिला घर के पास स्थित नाला में नहाने गई थी। उसी समय महिला का पति पतिराम परस्ते पिता फूल सिंह उम्र 25 वर्ष भी वहां पहुंच गया। कुछ देर वहां पर पत्नी से बात करते हुए बैठ गया। इसके बाद पत्नी की गर्दन पकड़कर पीछे गिरा दिया। बताया गया कि आरोपित ने पत्थर से पत्नी पर वार किया और दोबारा उसकी गर्दन पकड़कर नाला के पानी में डुबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
डायल 100 को पति ने ही दी सूचना
पत्नी की हत्या कर पति अपने घर वापस आ गया। कुछ देर बाद पति फिर नाला के पास पहुंचा और पत्नी के शव के पास बैठकर रोने लगा। उसकी रोने की आवाज सुनकर स्वजन वहां पहुंचे। बताया गया कि पति ने ही घटना स्थल से डायल 100 को फ़ोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर मर्ग कायम किया। एसपी के निर्देशन में एसडीओपी शहपुरा के मार्गदर्शन में जांच शुरू की गई। बताया गया कि पुलिस को पति पर ही हत्या का शक था लेकिन हत्या करने का कोई कारण नही मिल रहा था।
पूछताछ में पति ने हत्या करना स्वीकारा
पुलिस के गांव सहित स्वजनों से भी पूछताछ की जिसमे पति द्वारा ही हत्या करने की बात सामने आ रही थी। बताया गया कि महिला से पतिराम ने चार वर्ष पहले लव मैरिज की थी। इस कारण हत्या का कोई ठोस कारण स्पष्ट नहीं हो रहा था। जांच के दौरान पुलिस ने पति पर नजर रखी और उसे थाना बुलाकर लगातार पूछताछ की गई। अंततः पति ने कारण बताते हुए हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।
थथथथ
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे