CM Shivraj In Dindori : शहपुरा डिंडौरी, नई दुनिया प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के पुलिस परेड मैदान में लाडली बहना सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगू भाई पटेल के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के साथ जिले भर में चल रहे 300 करोड़ रुपये के अलग-अलग निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक माह की 10 तारीख को लाडली बहना योजना की किस्त हितग्राहियों के खाते में आ जाएगी। उन्होंने बताया कि पहली किस्त 10 जून को आएगी मुख्यमंत्री ने इस दौरान जिला मुख्यालय के चंद्र विजय कालेज में विधि की कक्षाएं शुरू करने के साथ मेहदवानी व शहपुरा जनपद के 300 गांव के लिए बड़ी नल जल इकाई की भी घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने तहसील मुख्यालय बजाग में एसडीएम कार्यालय और पुलिस का अनुविभागीय कार्यालय शुरू करने की बात भी कही।
लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल
गौरतलब है कि जनजाति कल्याण केंद्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का केंद्र बिंदु है। यहां विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री कुछ ही देर में हेलीकॉप्टर से शहपुरा से डिंडोरी पहुंचेंगे। जनजाति कल्याण केंद्र के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री जिला मुख्यालय के पुलिस परेड मैदान में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल होंगे।
युवाओं को देंगे आठ हजार रुपये प्रतिमाह
उन्होंने कहां की बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए प्रदेश में एक लाख सरकारी नौकरी में भर्ती चल रही है। मुख्यमंत्री सीखो और कमाओ योजना के तहत 8 हजार रुपये प्रतिमाह युवाओं को काम सीखने के लिए दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहां की महिलाएं यह संकल्प ले की वे स्व सहायता से जुड़कर आत्मनिर्भर बनेंगी। उन्होंने इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में भी जानकारी भी दी।
राज्यपाल ने भी किया संबोधित
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की जन हितैषी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए लोगों से लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य करने पर अधिकारी कर्मचारियों के साथ महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।इस दौरान कलेक्टर विकास मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र सिंह राजपूत सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री जनजाति कल्याण केंद्र बरगांव भी पहुंचे। यहां उन्हों
Posted By: Dheeraj Bajpaih