डिंडौरी (नईदुनिया प्रतिनिधि)। प्रजापिता ब्रह्माकमारी ईश्वरीय वि द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत 75 दिवसीय कल्पतरु अभियान की 30 दिन पूर्ण होने पर पौधरोपण किया गया। जवाहर नवोदय स्कूल और धमनगांव मिडिल स्कूल परिसर में पौधे रोपे गए। संस्था की संचालिका ब्रम्हाकुमारी संगीता बहन ने कहा कि यह अभियान पांच जून से प्रारंभ होकर 25 अगस्त तक 75 दिवस तक चलेगा। अभियान की शुरूआत से अब तक ब्रह्मा कुमारीज केंद्र, मदर टेरेसा, अमरपुर ब्रम्हाकुमारी पाठशाला, सेंट एंजिल्स स्कूल में पौधे रोपे जा चुके हैं।
औषधीय व फलदार पौधे रोपे गए : बताया गया कि अभियान के तहत अब तक अलग अलग स्थानों में आयुर्वेदिक, फलदार, छायादार पौधे दही मन, अर्जुन, तुलसी, गुलबकावली, एलोवेरा, पिपरमेंट, अदरक, गिलोय, मनी प्लांट, जसवंत, सदाबहार, मीठी नीम, स्नेक्स प्लांट, आम, जामुन, अमरूद, कटहल, अनार, पपीता, आंवला, नींबू, आडू, शीशम, पीपल, नीम, सागौन, बांस, करंज, गुलमोहर, बेल आदि पौधे लगाए गए हैं। रासायनिक खाद का अधिक से अधिक प्रयोग हो रहा है, जंगलों के पेडों को अवैध तरीके से काटा जा रहा है, जिससे पेडों की संख्या कम होती जा रही है। ऐसे में वातावरण में दूषित प्रभाव पड रहा है। अभियान का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक पौधरोपण किया जाए जिससे लोगों को शुद्घ हवा मिल सके और वे स्वस्थ जीवन जी सकें। वर्तमान में कोरोना वायरस बीमारी से लोगों की सुरक्षा की जा सके। इन बातों को ध्यान में रखकर पर्यावरण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से अधिक से अधिक पौधे लगाए जा सकें।
तरु मित्र महिला मंडल की अध्यक्ष लक्ष्मी अहिरवार, जवाहर नवोदय स्कूल के प्राचार्य डॉ. हर्ष प्रताप सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। धमनगांव स्थित मिडिल स्कूल में प्रधान अध्यापिका भागीरथी मरावी की उपस्थिति में शिक्षिकाओं द्वारा पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में स्कूल की शिक्षिका हेमवती ठाकुर, रजनी साहू, सविता नेताम, रामेश्वरी भवेदी, बर्मत ध्रुवे, जवाहर नवोदय स्कूल के शिक्षक वाईएस पटेल, श्री रामानंद, अजय साहू, संस्था से ब्रह्माकुमारी राजमोहिनी बहन, लक्ष्मी पाराशर व मनोज भाई मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में बीके राजमोहिनी बहन ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Posted By: Nai Dunia News Network
- Font Size
- Close