डिंडौरी में सड़क हादसा... बाइक सवार दो युवकों की मौत, पिकअप चालक फरार
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत डिंडौरी से अमरकंटक मार्ग में ग्राम कूड़ा के पास भीषण सड़क हादसे में गुरुवार की रात बाइक सवार दो युवकों की मौके पर भी मौत हो गई। एक पिकअप वाहन और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे बाइक मौके पर भी धू-धूकर कर जल गई और उसमें सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।
Publish Date: Fri, 28 Nov 2025 12:48:57 AM (IST)
Updated Date: Fri, 28 Nov 2025 12:48:57 AM (IST)
डिंडौरी में सड़क हादसा... बाइक सवार दो युवकों की मौतनईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडौरी। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत डिंडौरी से अमरकंटक मार्ग में ग्राम कूड़ा के पास भीषण सड़क हादसे में गुरुवार की रात बाइक सवार दो युवकों की मौके पर भी मौत हो गई।
पिकअप चालक मौके से फरार
एक पिकअप वाहन और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे बाइक मौके पर भी धू-धूकर कर जल गई और उसमें सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 वाहन मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
रात करीब 11 बजे हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना में बाइक इतनी बुरी तरह धू-धूकर कर जल गई कि उसका नंबर भी पता नहीं चल पाया है। साथ ही घटना में मृतक युवकों की शिनाख्त के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। वहीं, घटना देर रात लगभग 11 बजे के आसपास की बताई जा रही है।