-ग्वालियर-चंबल संभाग के ऊपर से गुजरेगा चक्रवातीय घेरा, इसलिए झमाझम बारिश के आसार
ग्वालियर, नईदुनिया प्रतिनिधि। बुधवार शाम को मौसम में आए शहर अस्त व्यस्त हो गया। बारिश व आंधी शहर की बिजली ले उड़ी। इससे एक घंटे तक शहर अंधरे में रहा। 11 केवी फीडरों में फाल्ट आने से भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। पटेल नगर में नगर निगम का स्ट्रीट लाइट का पोल टूट गया। मौसम विभाग के अनुसार उड़ीसा के ऊपर बना चक्रवातीय घेरा आगे बढ़ रहा है। यह ग्वालियर-चंबल संभाग के ऊपर से होते हुए राजस्थान की ओर जाएगा। 30 जून से 2 जुलाई के बीच झमाझम बारिश होगी। कहीं-कहीं भारी बारिश के भी आसार हैं। इस बारिश से गर्मी से राहत रहेगी।
बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे। सुबह के समय बूंदाबांदी भी हुई। बादलों ने दिनभर शहर को तरसाया। उमस की वजह से लोग पसीने से तरबतर रहे। दिनभर बादल लोगों को तरसाते रहे, लेकिन शाम को मौसम बदल गया। काली घटाओं ने शहर की घेराबंदी कर ली। गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। 44 किमी प्रतिघंटा की गति से तेज हवा भी चली, जिसकी वजह से शहर की बिजली व्यवस्था बिगड़ गई। इस बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.3 डिसे कम रहा, लेकिन उमस के कारण गर्मी का अहसास अधिक रहा।
यहां पर है मानसूनः
-मानसून ने आगे बढ़ना शुरू कर दिया है, जिसके चलते उत्तराखंड, हिमाचल के हिस्सों में पहुंच गया है। मध्य प्रदेश व राजस्थान के सभी हिस्सों में 48 घंटों में पहुंच जाएगा। क्योंकि मानसून की बारिश के लिए आदर्श स्थिति बनी हुई है।
- मध्य प्रदेश में ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर में मानसून आना शेष रहा है। यहां पर 30 जून को मानसून की औपचारिक घोषणा हो जाएगी।
इन सिस्टम की वजह से होगी बारिश
-उड़ीसा के ऊपर चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। यह ग्वालियर-चंबल संभाग के ऊपर से गुजरेगा, जिसकी वजह से बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है।
-पूर्व से पश्चिम तक जो ट्रफ लाइन जा रही है, वह भी ग्वालियर चंबल संभाग के ऊपर से गुजर रही है।
-उत्तरी महाराष्ट्र से कर्नाटक तक समानांतर ट्रफ सक्रिय है। इस कारण अरब सागर से भी नमी आ रही है।
- अपतटीय ट्रफ भी बनी हुई है।
-इन सभी कारणों से अच्छी बारिश होगी। मानसून की पहली बारिश से ग्वालियर तरबतर हो जाएगा।
तापमान की स्थितिः
-अधिकतम तापमान-38.4 डिसे
-न्यूनतम तापमान 28.0 डिसे
-बारिश-11.6 मिमी
-आंधी की गति-44 किमी प्रतिघंटा
पारे की चाल
समय तापमान
05:30 29.2
08:30 31.0
11:30 35.8
14:30 37.8
17:30 37.0
वर्जन-
ग्वालियर में 30 जूून को बारिश की गतिविधि में तेजी आएगी। मानसून की औपचारिक घोषणा भी हो सकती है। एक से दो जुलाई के बीच ग्वालियर सहित संभाग में अच्छी बारिश है। बंगाल की खाड़ी का सिस्टम ग्वालियर चंबल संभाग के ऊपर से गुजरने वाला है।
डा वेदप्रकाश सिंह, रडार प्रभारी मौसम केंद्र भोपाल
Posted By: vikash.pandey
- Font Size
- Close