ग्वालियर. नईदुनिया प्रतिनिधि। कर्मचारी आवास कालोनी महलगांव पहाड़ी पर रविवार की लोडिंग अनियंत्रित होकर पलट गई। पीछे बैठा क्लीनर बोरियों के नीचे दब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बोरी उठाकर घायल युुवक को बाहर निकालकर अचेतावस्था इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। क्लीनर की अस्पताल में मौत हो गई। यूनिवर्सिटी थाना पुलिस ने लोडिंग वाहन के चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
चार शहर का नाका निवासी महिपाल पुत्र परमाल सिंह लोडिंग वाहन पर क्लीनरी करता है। रविवार की शाम को लोडिंग वाहन से सीमेंट के कट्टे उतारने के लिए महिला कर्मचारी आवास कालोनी जा रहे थे। पहाड़ी पर गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। गाड़ी पर पीछे बैठा महिपाल बोरियों के नीचे दब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने गाड़ी से नीचे निकालकर उसे इलाज के लिए उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
चंद्रनगर में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
चंद्रनगर निवासी राम भरोसी पुत्र कामता प्रसाद मजदूरी करता है।रविवार की रात को शराब पीकर घर पहुंचा। नशे की हालत में पत्नी से झगड़ने लगे। पड़ोसियों ने दोनों को शांत कर युवक को कमरे में सोने के लिए भेज दिया। कुछ समय बाद ही पत्नी घर में पहुंची तो अवाक रह गई। पति छत के कुंदे से फांसी पर लटका हुआ था। आनन-फानन में फांसी का फंदा काटकर उसे नीचे उतारा और उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।किलागेट थाना पुलिस युवक के आत्महत्या के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।
Posted By:
- Font Size
- Close