- दिन में भी रहेगी ठंड, सामान्य से नीचे रहेगा तापमान
Gwalior cold news: ग्वालियर. (नईदुनिया प्रतिनिधि)। जम्म कश्मीर से आ रही बर्फीली हवा के चलते शनिवार शाम को मौसम बदल गया। इससे रात में ठंड बढ़ गई। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के आसार हैं, जिससे रविवार को सुबह कंपाने वाली ठंड का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही अधिकतम तापमान स्थिर व सामान्य से नीचे रहेगा, दिन में ठंडक का अहसास होगा। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, लेकिन यह काफी दुर्लभ है। इस कारण मौसम प्रभावित नहीं होगा। इसके गुजर जाने के बाद तेजी से तापमान में गिरावट आएगी।
गत दिवस की तुलना में न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इस कारण तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इस कारण हलकी राहत रही, लेकिन धुंध रहने से सुबह तेज धूप का अहसास नहीं हुअा। दोपहर में भी धूप की चुभन कम रही। अधिकतम सामान्य से 0.1 डिसे कम रहा। सूर्य अस्त के बाद ठंड बढ़ गई। ठंड बढने से अलाव जलने लगे हैं। लोग गर्म कपड़े पहनकर घर से निकले।
अधिकतम तापमान-26.5 डिसे
न्यूनतम तापमान-8.7 डिसे
पारे की चाल
समय तापमान
05:30 10.2
08:30 12.0
11:30 22.0
14:30 25.6
17:30 20.0
Posted By: anil tomar
- Font Size
- Close