ग्वालियर. नईदुनिया प्रतिनिधि। केंद्रीय मंंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को नगर प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि गुना में आदिवासी महिला को जिंदा जलाने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण है। इस घटना की संजीदगी से जांच की जा रही है और दोषियों को सजा भी दिलाई जाएगी। इस घटना को लेकर कमल नाथ के ट्वीट पर कहा कि कांग्रेस अब ट्वीट तक सीमित रह गई है। भाजपा जमीन पर आदिवासियों व अनुसूचित वर्ग के हित में काम कर रही है। कमल नाथ को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। कांग्रेस सरकार ने इन वर्गों का उत्थान करने के लिए अब तक क्या किया है। प्रदेश में इससे पहले की सरकार आदिवासी विरोधी सरकार थी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह वही भाजपा व उसकी केंद्र सरकार है। जिसने देश के इतिहास में पहली बार आदिवासी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। प्रदेश व केंद्र में आदिवासी हितैषी सरकार है। इसी सरकार ने जन-धन योजना के माध्यम से इनके खातों में सीधा पैसा भेजा है।
निकाय चुनाव के बाद नए एयरपोर्ट का भूमिपूजन होगा
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि साढ़े चार सौ करोड़ की लागत से प्रस्तावित नए एयरपोर्ट के लिए सभी एनओसी मिल गई हैं। नगरीय निकाय चुनाव के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ नए एयरपोर्ट के लिए भूमिपूजन किया जाएगा। यह एयरपोर्ट इंदौर व भोपाल की तरह दो लाख स्क्वायर फीट का होगा और सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एयरपोर्ट शहर के विकास को गति देगा।
गोला का मंदिर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का अस्पताल बनेगा
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मेरे पिता का सपना था कि गोला का मंदिर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक निजी अस्पताल बने। इस सपने को साकार करने के लिए मैं लगातार प्रयास कर रहा हूं, ताकि मेरे शहर के लोगों को इलाज के लिए दिल्ली नहीं दौड़ना पड़े। अब इन योजनाओं को गति देने का काम आपका है। हमारी ट्रिपल इंजन की सरकार हो।
Posted By: anil tomar
- Font Size
- Close
- # Gwalior Urban Body Election 2022
- # Scindia News
- # Gwalior Candidate News
- # Gwalior Local Election News
- # Gwalior News
- # Gwalior Highlights
- # Gwalior Breaking News
- # Gwalior News
- # Gwalior
- # Gwalior Latest News
- # Gwalior Special News
- # ग्वालियर नेहरु युवा केंद्र न्यूज
- # ग्वालियर हाइलाइट्स
- # ग्वालियर ब्रेकिंग न्यूज
- # ग्वालियर न्यूज
- # ग्वालियर
- # ग्वालियर ताजा खबर
- # ग्वालियर स्पेशल न्यूज