जाेगेंद्र सेन, ग्वालियर नईदुनिया। मध्यप्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर 1 फरवरी से शुरू होने वाले घर चलो, घर-घर चलो अभियान की तैयारी शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने शुरू कर दी है। इस अभियान को लेकर कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटियाें की बैठक लेकर अभियान की जानकारी देने के साथ ही अभियान के प्रारूप की प्रतियां दे रहे हैं। इस अभियान के तहत कांग्रेस भाजपा सरकार की शराब नीति, बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों को जनता के बीच जाकर उठाएगी। इसके साथ ही कमल नाथ सरकार की तेरह माह की उपलब्धियां भी बताएगी। इस अभियान की रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस को भेजी जाएगी।
शहर जिला कंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमल नाथ के निर्देश पर शहर जिला कंग्रेस कमेटी के तत्वाधान में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के नेतृत्व में घर चलो, घर-घर चलो अभियान प्रारंभ किया जाएगा। बूथ, मंडलम स्तर पर यह अभियान चलेगा, एक दिन में पांच मतदान केंद्राें पर संपर्क किया जाएगा। प्रत्येक ब्लाक में एक दिन जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इस महत्वपूर्ण अभियान में ब्लाक के सभी पदाधिकारी, मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। घर चलो घर-घर चलो अभियान भाजपा की शराब नीति, मंहगाई, पेट्रोल डीजल, रसोई गैस, बेरोजगारी, टूटी सड़कें, गंदगी के ढेर, जनता पर लगाए जा रहे टैक्स से आमजन को अवगत कराया जाएगा। मप्र के कांग्रेस की कमल नाथ की पंद्रह माह की सरकार की उपलब्धियों को बताए जाएगा, ब्लाक कांग्रेस कमेटी, मंडलम और मतदान केंद्र पर इस कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से मूर्त रूप देने के लिए अपने-अपने ब्लाक में बैठक आयोजित कर रहे हैं। इन बैठकों में कांग्रेस वरिष्ठ नेता उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं को इस अभियान की जानकारी दे रहे हैं।
Posted By: vikash.pandey
- #gwalior political news
- #gwalior congress news
- #gwalior congress campaign news
- #congress meeting in gwalior
- #gwalior highlights
- #gwalior breaking news
- #ग्वालियर पालीटिकल न्यूज
- #ग्वालियर कांग्रेस न्यूज
- #ग्वालियर कांग्रेस अभियान न्यूज
- #ग्वालियर में कांग्रेस की बैठक
- #ग्वालियर हाइलाइट्स
- #ग्वालियर ब्रेकिंग न्यूज