- रैंकिंग सुधारने के लिए नगर निगम द्वारा लगातार नए प्रयास किए जा रहे हैं
ग्वालियर.नईदुनिया प्रतिनिधि। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में अपनी रैंकिंग सुधारने के लिए नगर निगम द्वारा लगातार नए प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्व में नगर निगम स्वच्छता को लेकर एक रैप तैयार कराया था। अब इसी क्रम में नगर निगम ने शार्ट वीडियो सीरिज तैयार कराई है। इसमें यह बताया गया कि स्वच्छता के क्षेत्र में नगर निगम की कार्यप्रणाली कैसे काम करती है। इसमें शहर की ऐतिहासिक इमारतों के सीन भी लिए गए हैं।
नगर निगम ने हमारा ग्वालियर-स्वच्छ ग्वालियर रैप और ग्वालियर बदल रहा है का स्लोगन तैयार कराया था। इन स्लोगन को सार्थक करने के लिए नगर निगम द्वारा नए प्रयोग किए जा रहे हैं। इन प्रयासों से जनता को अवगत कराने एवं नगर निगम की कार्यप्रणाली की जानकारी पहुंचाने के लिए निगम द्वारा शार्ट वीडियो तैयार किए गए हैं। इन वीडियो के माध्यम से आमजनों को निगम के कार्यों के प्रति जागरुक करने का प्रयास किया जा रहा है। निगमायुक्त किशोर कन्याल ने का कहना है कि खूबसूरत ऐतिहासिक इमारतों के लिए ग्वालियर की दुनिया में अलग पहचान है। यहां किले और अन्य पर्यटन स्थलों को देखने के लिए दुनिया भर से लोग आते हैं। अपने इस ऐतिहासिक और सुंदर ग्वालियर को और बेहतर बनाने और स्वच्छता सर्वेक्षण में पहला स्थान प्राप्त करने के लिए निगम लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने जनता से अपील की है कि गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग कर कचरा गाड़ी में ही डालें तथा प्लास्टिक का उपयोग न करें। उसकी जगह स्टील, कपड़े तथा जूट के थैले इत्यादि का उपयोग करें, क्योंकि प्लास्टिक न सिर्फ पर्यावरण के लिए बल्कि हमारे लिए और हमारे आसपास रह रहे लोगों और जानवरों के लिए भी काफी नुकसानदायक है। इन शार्ट वीडियो के माध्यम से जनता को यही बताने का प्रयास किया जा रहा है।
Posted By: anil tomar
- Font Size
- Close
- # Gwalior Swachh Survekshan 2022
- # Gwalior Municipal Corporation News
- # Gwalior Highlights
- # Gwalior Breaking News
- # Gwalior News
- # Gwalior
- # Gwalior Latest News
- # Gwalior Special News
- # ग्वालियर नगर निगम न्यूज
- # ग्वालियर हाइलाइट्स
- # ग्वालियर ब्रेकिंग न्यूज
- # ग्वालियर न्यूज
- # ग्वालियर
- # ग्वालियर ताजा खबर
- # ग्वालियर स्पेशल न्यूज