ग्वालियर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। गोसपुरा में बन रही के पास विकसित की जा रही अवैध कालोनियों पर नगर निगम ने कार्रवाई की। इस दौरान नगर निगम ने कालोनी में बनी सड़क एवं मकान के पिलर बनाने के लिए खड़े किए गए सरियों को हटा दिया।
ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गोसपुरा सर्वे क्रमांक 2192,2193,2194,2223 एवं डोली इनक्लव सर्वे क्रमांक 2184/2 पर अवैध कालोनी का निर्माण किया जा रहा था। नगर निगम की टीम ने विद्युत पोल, साइन बोर्ड, आफिस, सीवर लाइन आदि पर जेसीबी चलाकर उसे तोड़ दिया। कार्रवाई के दौरान एसीपी, वीके त्यागी, भवन निरीक्षक अमित गुप्ता, नगर निगम पटवारी सतेन्द्र श्रीवास्तव, मदालखत अधिकारी शैलेन्द्र चौहान आदि मौजूद थे।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यपालन यंत्री को नोटिस
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा प्रदेश के 17 कर्मचारी व अधिकारियों को स्वेच्छिक सेवा निवृति दी जा रही है। जिसमें ग्वालियर के कार्यपालनयंत्री आरके रोहतग का नाम भी शामिल है। जिन्हें नोटिस दिया गया है और अगले तीन महीने में सेवानिवृति दे दी जाएगी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भोपाल द्वारा प्रदेश के 17 कर्मचारियों व अधिकारियों को स्वेच्छिक सेवानिवृत देने की दिशा में कदम उठाया है। इनमें उनकर्मचारियों को हटाया जा रहा है जिनका उत्कृष्ट कार्य नहीं रहा तथा सेवाकाल में 20वर्ष पूरे हो चुके या फिर 50 साल की उम्र हो चुकी है। इस नियम के आधार पर कर्मचारियों को सेवानिवृति दी जा रही है। कुछ लोगों को तो सेवानिवृत कर दिया गया जबकि कुछ को नोटिस देकर अगले तीन महीने में हटाया दिया जाएगा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी एचएस मालवीय का कहना है कि ग्वालियर में आरके रोहतग को नोटिस मिला है।
लाल टिपारा पर किशोरी के साथ छेड़छाड़
लाल टिपारा पर 17 साल की किशोरी के साथ सुमेर पाल ने बुधवार को छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता की रिपोर्ट पर मुरार थाना पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है, पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।
Posted By: anil tomar
- Font Size
- Close
- # Gwalior Illegal colonies News
- # mafia is making colonies
- # corporation does not act
- # Gwalior Court News
- # Gwalior highlights
- # Gwalior breaking news
- # Gwalior news
- # Gwalior
- # Gwalior latest news
- # Gwalior special news
- # ग्वालियर हाइलाइट्स
- # ग्वालियर ब्रेकिंग न्यूज
- # ग्वालियर न्यूज
- # ग्वालियर
- # ग्वालियर ताजा खबर
- # ग्वालियर स्पेशल न्यूज