ग्वालियर, नईदुनिया प्रतिनिधि। जैन मिलन महिला नेमिनाथ शाखा दानाओली ने शनिवार को दीपावली व नववर्ष मिलन समारोह मनाया। इसमें शामिल सदस्यों ने हाउजी, लकी ड्रा, बलून फोड़ो, सरप्राइज गेम, डांस और चेयररेस प्रतियोगिता में भाग लिया। बेहतर प्रदशर्न करने वालीं सदस्यों को पुरस्कार प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि जैन मिलन की क्षेत्रीय सचिव अनिता जैन थीं।
विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय धार्मिक चेयरपर्सन सोनल जैन और सारिका जैन उपस्थित थीं। समारोह का शुभारंभ सुषमा और निधि जैन ने नृत्य की प्रस्तुति देकर किया। शाखा अध्यक्ष राधा जैन, सचिव संजू जैन एवं कोषाध्यक्ष रेनू जैन सदस्यों का चंदन की टीका लगाकर स्वागत किया। इस मौके पर रजनी जैन, पूजा जैन, पिंकी, शैली, मोनी, सुषमा, निधि, सारिका, सीमा, निधि ने घूमर नृत्य की प्रस्तुती दी। संचालन पूजा और पिंकी जैन ने किया।
प्रांजुला को मिला वैश्विक प्रतिभा पुरस्कारः शहर की प्रांजुला सिंह को यूके सरकार ने वैश्विक प्रतिभा पुरस्कार प्रदान किया है। वे पांच साल तक यूके के रहकर कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में कार्य कर सकती हैं। वे चाहें तो वहां कोई बिजनेस भी शुरू कर सकती हैं। पुरस्कार वीजा के रूप में प्रांजुला को मिला है। उनके साथ वैश्विक स्तर पर 500 अन्य सदस्यों को यह उपलब्धि प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि कला परिषद इंग्लैंड ने कला एवं संस्कृति की संयुक्त कलाश्रेणी में इस पुरस्कार का समर्थन किया है। उन्होंने बचपन से ही कला एवं संस्कृति पर काम किया है। आठ सौ से अधिक कविताएं लिखी हैं। इसके अलावा कोरोनाकाल में उनकी तीन किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। इतना ही नहीं वे फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के प्रोडक्शन हाउस फें टम में भी काम कर चुकी हैं।वे श्रीराम कालोनी में रहने वाले सरबजीत सिंह की बेटी हैं।
Posted By: vikash.pandey
- #Gwalior Jain Mahila Wing News
- #Gwalior Jain Samaj News
- #Diwali Milan Ceremony in Gwalior
- #Gwalior Dharma Samaj News
- #Gwalior Highlights
- #Gwalior Breaking News
- #Gwalior News
- #Gwalior
- #ग्वालियर जैन महिला विंग न्यूज
- #ग्वालियर जैन समाज न्यूज
- #ग्वालियर में दीपावली मिलन समाराेह
- #ग्वालियर धर्म समाज न्यूज
- #ग्वालियर हाइलाइट्स
- #ग्वालियर ब्रेकिंग न्यूज
- #ग्वालियर न्यूज
- #ग्वालियर