ग्वालियर.नईदुनिया प्रतिनिधि।शनिवार को शहर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा बाड़े से शुरू हुई और फूलबाग तक आनी थी। तिरंगा यात्रा को देखते हुए शहर में ट ट्रैफिक को कई जगहों पर रोका गया था और कई जगहों पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया था। ट्रैफिक डायवर्सन में फंसे लोगों ने अपना गुस्सा निकाला। यहां तक कि लोगों ने ट्रेफिक पुलिस कर्मियों के साथ गाली गलौज भी किया।
ग्वालियर।शनिवार को शहर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। ट्रैफिक डायवर्सन में फंसे लोगों ने अपना गुस्सा निकाला। यहां तक कि लोगों ने ट्रेफिक पुलिस कर्मियों के साथ गाली गलौज भी किया। pic.twitter.com/WddannX3xr— NaiDunia (@Nai_Dunia) August 6, 2022
शहर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए शनिवार को शहर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा का रूट पहले से ही निर्धारित कर दिया गया था। इसलिए जिन जिस रूट से यात्रा निकाली जा रही थी। उस पर आने वाले ट्रैफिक को जगह जगह रोका गया था। साथ ही कई जगहों पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया था। ऐसे में सड़क पर कई जगहों पर लोगों को रोका गया था। गर्मी व धूप की वजह से जाम में फंसे लोग परेशान हो रहे थे। ऐसे में जब यात्रा के नदी गेट पर रोके गए ट्रैफिक में शामिल कुछ युवाओं व लोगों की ट्रैफिक कर्मचारियों से बहस होने लगी। यहां तक कि नौबत हाथापाई पर आ गई।
युवक ने पुलिस कर्मी को दी शाम तक देख लेने की धमकी: नदी गेट पर पुलिस कर्मियों से बहस कर रहे एक युवक ने मौजूद पुलिस कर्मी पर गाली देने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। साथ ही शाम तक उसे देखने की धमकी भी दी। युवक से विवाद के बाद अन्य लोगों की भी पुलिस कर्मियों से बहस हुई। हालांकि बहस काफी देर तक चली। लेकिन जब तक यात्रा गुजर नहीं गई तब तक पुलिस कर्मियों ने उन्हें जाने नहीं दिया। एक बार तो मौके पर अधिक विवाद की स्थति पैदा होने वाली थी। लेकिन बाद में मामला शांत हो गया।
Posted By: anil tomar
- Font Size
- Close
- # Gwalior people stuck in the jam
- # people trapped on jam
- # Gwalior Tiranga in every house campaign
- # Gwalior latest news
- # Madhya Pradesh news
- # Gwalior samachar in hindi
- # Gwalior news hindi me
- # Gwalior news today
- # Gwalior news in hindi
- # Gwalior ki taja khabar
- # Gwalior jile ke samachar
- # ग्वालियर न्यूज़
- # aaj ki news Gwalior
- # Gwalior ki taja news