ग्वालियर, नईदुनिया प्रतिनिधि। तय किए गए संपत्तिकर के लक्ष्य में पिछड़ने पर नगर निगम आयुक्त किशोर कान्याल ने शुक्रवार की सुबह सभी अधिकारियों को फटकार लगाई। इस फटकार का असर रहा कि शाम तक नगर निगम के राजस्व अमले ने एक करोड़ 27 लाख 18 हजार रुपये से अधिक की राशि वसूलकर निगम के कोष में जमा करा दी।
बकाया संपत्तिकर जमा करने वाले करदाताओं को नगर निगम के अधिकारियों ने गुलाब का फूल भेंट कर स्वागत किया। नगर निगम द्वारा संपत्तिकर वसूलने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त किशोर कान्याल ने सभी अधिकारियों को वसूली का लक्ष्य दिया है, इसके बाद भी अधिकारी तय लक्ष्य के हिसाब से कर की वसूली नहीं कर पा रहे हैं। इसे लेकर निगमायुक्त ने फटकार लगाते हुए अधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी । इस चेतावनी का असर यह हुआ कि निगम के अधिकारी सभी बड़े बकायदारों के पास पहुंचे और उनसे संपत्तिकर जमा कराया। पूर्व विधानसभा क्षेत्र के उपायुक्त एपीएस भदौरिया ने मारुति एजेंसी के संचालक रामस्वरूप उर्फ लल्ला शिवहरे से लगभग 8.52 लाख रुपये संपत्तिकर जमा कराया । इसी तरह और भी जगह से कर जमा कराया।
संपत्तिकर की नवीन आइडी अब बनेगी निगम मुख्यालय में एकल खिड़की सेः कंप्यूटरीकृत संपत्तिकर आइडी ना होने के कारण परेशान होने वाले संपत्तिकरदाताओं की सुविधा के लिए नगर निगम ग्वालियर द्वारा निगम मुख्यालय में संपत्तिकर एकल खिड़की बनाकर नवीन संपत्ति का आइडी स्वीकृत करने के लिए सहायक राजस्व निरीक्षक दीपक अग्निहोत्री को पदस्थ किया गया है। अब यह कार्य निगम मुख्यालय में एकल खिड़की से हाे सकेगा।
Posted By: vikash.pandey
- #Gwalior Municipal Corporation News
- #Gwalior Property Tax News
- #Gwalior New Year News
- #Gwalior Property Tax Recovery News
- #Gwalior Corporation Commissioner News
- #Gwalior Highlights
- #Gwalior Breaking News
- #ग्वालियर नगर निगम न्यूज
- #ग्वालियर प्राेपर्टी टैक्स न्यूज
- #ग्वालियर न्यू इयर न्यूज
- #ग्वालियर संपत्तिकर वसूली न्यूज
- #ग्वालियर निगम आयुक्त न्यूज
- #ग्वालियर हाइलाइट्स
- #ग्वालियर ब्रेकिंग न्यूज