Electricity employees strike News: ग्वालियर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के आउट सोर्स व ठेके के कर्मचारी बुधवार को भी हड़ताल पर रहे। इनके हड़ताल पर रहने से शहर की बिजली वितरण व्यवस्था बिगड़ गई। दिन में लोगों को चार से पांच घंटे तक बिना बिजली के रहना पड़ा। बिजली के लिए लोग फ्यूज आफ काल्स व अधिकारियों को फोन करते रहे, लेकिन हड़ताल की वजह से समय पर सुधार नहीं हो सका। अधिकारियों ने हाथ खड़े कर दिए। लोग बिजली के लिए परेशान रहे। जिन उपभोक्ताओं के पोल से फेस चले गए, उनकी शाम तक भी सुनवाई नहीं हो सकी। शहर में शिकायतों का आंकड़ा पांच हजार के करीब रहा। हाई टेंशन व लो टेंशन लाइनों में फाल्ट रहे।
बिजली कंपनी के अाउट सोर्स व ठेका कर्मचारियों गत दिवस से हड़ताल पर हैं। बुधवार को 500 कर्मचारी काम पर नहीं पहुंचे, जिसमें लाइन मेन, सब स्टेशन आपरेटर, की पंच आपरेटर शामिल हैं। रोशनी घर में कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर शुरू कर दिया। वर्षा के कारण 33 केवी, 11 केवी व एलटी लाइनों में सुबह फाल्ट आ गए। इससे बिजली गुल हो गई। लोगों ने पहले बिजली आने का इंतजार किया, लेकिन बिजली नहीं आई तो फ्यूज आफ काल्स पर शिकायतें दर्ज की। दोपहर में शिकायतों का आंकड़ा काफी बढ़ गया। अधिकारियों ने भी हाथ खड़े कर दिए। जब फ्यूज आफ काल्स पर सुनवाई नहीं हुई तो सीधे अधिकारियों से शिकायत करने लगे। यदि हड़ताल जल्दी खत्म नहीं होती है तो व्यवस्थाएं और बिगड़ जाएंगी।
एचटी में आए फाल्ट से 40 हजार घर हुए प्रभावित
- वर्षा के कारण 33 केवी काल्पी ब्रिज, मोनो एक व दो, लक्ष्मीगंज फीडर फाल्ट हो गए। इन फीडरों में आए फाल्ट से करीब 40 बजार घरों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इन लाइनों के फाल्ट को सुधारने में तीन से चार घंटे लग गए। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को हाई टेंशन लाइन के फाल्ट को सुधारने में लगाया।
- 11 केवी के 15 फीडरों में फाल्ट अाया। इनके फाल्ट से 15 हजार घरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। एचटी के फाल्ट दोपहर 12 बजे के बाद ही सुधर सके।
- बिजली की वजह से इंसुलेटर व जंपर गर्म थे। वर्षा का पानी गिरने से ये चटक गए। इस वजह से बिजली अापूर्ति बंद रही।
इनकी सुनवाई नहीं हो सकी
-वर्षा के कारण एलटी लाइन में स्पार्किंग होने से कार्बन आ गया। इससे लोगों के पोल से फेस चले गए। वितरण ट्रांसफार्मर से फेज गुल हो गए। डिओ जाने से वोल्टेज की समस्या रही। इन शिकायतों की सुनवाई के लिए शाम तक कोई नहीं पहुंचा।
- पोल से फेस जाने की बड़ी संख्या में शिकायतें रही। वाल्टेज में भी उतार-चढ़ाव रहा।
Posted By: anil tomar
- Font Size
- Close