- बाराघाटा इंडस्ट्रियल एरिया में एसआर फूड के यहां छापा, 50 क्विंटल से ज्यादा पीडीएस का गेहूं बरामद
Gwalior Action at the flour factory News: ग्वालियर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। विक्की फैक्ट्री क्षेत्र में आने वाले बाराघाटा इंडस्ट्रियल एरिया में एसआर फूड आटा फैक्ट्री पर मंगलवार को छापेमारी की गई। फूड एंड सेफ्टी टीम के साथ प्रशासन के अफसर भी पहुंचे, जहां 50 क्विंटल से ज्यादा दिल्ली, यूपी और मप्र के पीडीएस का गेहूं रखा था। गेहूं की बोरियों पर सील नहीं थी और दिल्ली फूड कार्पाेरेशन व यूपी फूड कार्पाेरेशन लिखा था। मौके पर आटा फैक्ट्री के मालिक महेंद्र यादव नहीं मिले, यहां प्रभारी सागर गुप्ता मिले। गेहूं कहां से आया, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका। तहसीलदार कुलदीपक दुबे ने आटा फैक्ट्री को सील कर दिया। फूड आफिसरों ने आटे के सैंपल लिए।
फूड एंड सेफ्टी विभाग के अभिहीत अधिकारी डिप्टी कलेक्टर संजीव खेमरिया ने बताया कि एसआर फूड के नाम से महंेंद्र यादव बाराघाटा में आटा फैक्ट्री चला रहा था। इसके यहां पहले भी फूड एंड सेफ्टी टीम ने कार्रवाई की थी, तब इसकी आटा फैक्ट्री का नाम बालाजी के नाम से था। यहां बालाजी ब्रांड, विंध्यांचल ब्रांड सहित अलग-अलग ब्रांड से आटा पैक किया जाता था। फूड आफिसर लोकेंद्र सिंह व उनकी टीम ने अभिहीत अधिकारी के सामने दोनांे ब्रांड के आटा के सैंपल लिए।
खराब तरीके से बन रहा था आटा
तहसीलदार कुलदीपक दुबे ने बताया कि आटा फैक्ट्री में खराब तरीके से आटा बनाया जा रहा था। कुछ सड़ा जैसा आटा भी पड़ा था। मौके पर कोई मापदंडों का पालन नहीं किया जा रहा था। यहां मिले 50 क्विंटल से ज्यादा गेहूं पीडीएस की सप्लाई का प्रतीत हो रहा है। परिसर को सील कर दिया गया है।
गारगी फूड्स से लिए सैंपल
फूड एंड सेफ्टी विभाग के अफसर सतीश शर्मा की टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर में गारगी फूड्स के यहां सैंपलिंग की। इसके मालिक पवन कुचिया हैं। यहां दूध भोग ब्रांड से गुलाब जामुन पाउडर बनाया जाता है। फर्म से एक छैना पाउडर और एक गुलाब जामुन पाउडर का सैंपल लिया गया।
जांच कराई जा रही है
आटा फैक्ट्री में पीडीएस गेहूं का स्टाक मिला है, जो दिल्ली और यूपी का लग रहा है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के माध्यम से जांच कराई जा रही है। आटा फैक्ट्री को सील किया गया है।
संजीव खेमरिया, डिप्टी कलेक्टर
Posted By: anil.tomar
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #Gwalior Action at the flour factory News
- #Gwalior Administration Action News
- #Gwalior News
- #Gwalior Breaking news
Show More Tags