Gwalior Business News: ग्वालियर, नईदुनिया प्रतिनिधि। तीन दिन, यानी शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लाकडाउन प्रभावी किए जाने का चैंबर आफ कामर्स ने विरोध किया है। इस संबंध में चैंबर द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा गया है। चैंबर ने पत्र में उल्लेखित किया है कि उक्त फैसले से समाज के प्रत्येक वर्ग में बेचैनी है। क्योंकि फैसले से व्यापारियों समेत ऐसे आमजन जिनके यहां वैवाहिक कार्यक्रम होने वाले हैं, उन्हें भारी परेशानी उठाना पड़ेगी।
चैंबर अध्यक्ष विजय गोयल एवं मानसेवी सचिव प्रवीण अग्रवाल समेत अन्य पदाधिकारियों का कहना है कि तीन दिवसीय लाकडाउन के स्थान पर मात्र शनिवार एवं रविवार का लाकडाउन रखा जाए। अधिक आवश्यक होने पर शुक्रवार को रात 9 बजे तक बाजार खुलने दिए जाएं। दुकानदारों के विरुद्ध मास्क न लागने पर दुकान सील किए जाने की कार्रवाई भी रोकने की मांग चैंबर ने की है। चैंबर ने इस निर्णय पर कड़ा आक्राेश जाहिर किया है।
कलेक्टर ने अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर लगाई रोकः कोरोना के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखकर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने आदेश जारी कर अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी है। जिले के सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आकस्मिक एवं अर्जित अवकाश पर आगामी आदेश तक प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने सभी विभागों के कार्यालय प्रमुखों को इस आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। कोरोना संक्रमण काल में इस समय सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की जरूरत है तो ऐसे में अवकाश पर चले जाने के कारण व्यवस्था प्रभावित न हो, इसलिए ऐसा किया गया है।
Posted By: vikash.pandey
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #Gwalior Business News
- #Gwalior News
- #Gwalior Highlights
- #Gwalior RBI News
- #Gwalior Breaking News
- #Gwalior Banking News