Gwalior cold news: ग्वालियर.(नईदुनिया प्रतिनिधि)। जम्मू कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तरी हवा थम गई है। इस वजह से शहर का मौसम बदल गया। शुक्रवार को आसमान साफ रहा। न्यूनतम तापमान स्थर रहा। न्यूनतम तापमान 7.8 डिसे रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से 0.5 डिसे कम रहा। इससे राात में ठंड बरकरार रही। दिन में तेज धूप रहेगी, जिससे अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज होगा। अब कोहरा नहीं छाएगा।मौसम विभाग के अनुसार रात में ठंड बरकरार रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद उत्तरी हवा की दस्तक होगी, जिससे दिन ठंडक बढ़ेगी।

जम्मू कश्मीर में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। यह पश्चिमी विक्षोभ काफी दुर्लभ है। इस वजह से मौसम को ज्यादा प्रभावित नहीं कर पा रहा है। कश्मीर से अाने वाली हवा थमी हुई है। पश्चिमी हवा चल रही है। गत दिवस न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इस कारण रात में ठंड रही। पश्चिमी हवा ने दिन का मौसम प्रभावित कर दिया है। वहीं दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी में भी कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके असर मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं अा पा रहा है। मौसम विभाग ने रात में शीतलहर के भी आसार जताए हैं।

वैसे फरवरी में ठंड की विदाई शुरू हो जाती है, लेकिन यह विदाई 15 फरवरी के बाद होती है। पश्चिमी विक्षोभों की वजह से उत्तरी हवा नहीं चल पा रही है। दिन का तापमान बदल गया है। शुक्रवार को दिन में ज्यादा गर्म कपड़ने पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Posted By: anil tomar

Mp
Mp
  • Font Size
  • Close