उत्तरी हवा के थमने की वजह से बदला मौसम
Gwalior cold news: ग्वालियर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। उत्तरी हवा के थमने की वजह से शहर का मौसम बदल गया है। अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस (डिसे) पर पहुंच गया। सामान्य से 3.9 डिसे अधिक अधिक रहा। ठंड में गर्मी का अहसास होने लगा है। दिन में अब गर्म कपड़े पहनने की जरूरत नहीं पड़ रही है। रात में भी ठंड घटी है। मौसम आए इस बदलाव से फसलों पर असर पड़ सकता है। सर्दी की सब्जियों से स्वाद चला जाएगा। गेहूं व चने की फसल के उत्पादन पर असर पड़ेगा।
जम्मू कश्मीर में लगातार पश्चिमी विक्षोभ आ रहे है। इस कारण उत्तरी हवा नहीं चला पा रही है। पांच फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे असर से पश्चिमी हवा चलेगी। यह हवा अपने साथ गर्माहट लेकर आ रही है। हर दिन तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हो रहा है। तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच गया। जिससे दिन में धूप में खड़ा होना मुश्किल हो गया है। पेड़ों में भी पतझड़ दिखने लगा है। ठंड ने विदाई के संकेत दे दिए हैं।
पूरे हफ्ते ठंड की वापसी की संभावना कम
अगले हफ्ते भी ठंड की वापसी की संभावना कम है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जो उत्तरी हवा को रोक रहा है। पश्चिमी विक्षोभ भी आ रहे हैं। इस वजह से ठंड आने की उम्मीद कम है। दिन का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब ही रहेगा। रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा।
अधिकतम तापमान-28.2 डिसे
न्यूनतम तापमान-9 डिसे
Posted By: anil tomar
- Font Size
- Close