ग्वालियर. (नईदुनिया प्रतिनिधि)। गुरुवार को शहर का मौसम बदल गया। आसमान साफ होने से न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इससे रात में ठंड बढ़ी है, जबकि दिन में घटेगी। धूप निकलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अब कोहरा नहीं छाएगा और दिन में का मौसम सामान्य रहेगा. गत दिवस मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसके अनुसार ठंड कम रहेगी, जबकि वर्षा अधिक होगी।
गत दिवस मौसस ने फरवरी का पूर्वानुमान जारी किया था। इस पूर्वानुमान के अनुसार मौसम रहता है तो ग्वालियर में रात का तापमान सामान्य रहेगा। लेकिन दिन में ठंड कम रहेगी। तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा। न्यूनतम तापमान सात से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होगा। दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज हो सकता है। 15 फरवरी के बाद ठंड की विदाई शुरू हो जाएगी, लेकिन इस महीने भी पश्चिमी विक्षोभों के आने के आसार हैं। इस कारण वर्षा औसत से अधिक सकती है। फरवरी में वर्षा के दिन 0.9 होते हैं और औसत वर्षा 12.6 मिली मीटर है। महीने के आखिरजी तक 15 मिमी से अधिक वर्षा हो सकती है। बादलों की ऊंचाई कम रही तो ओलावृष्टि की भी संभावना बन सकती है।
जनवरी की तुलना में फरवरी के मौसम में काफी बदलाव रहता है। इस महीने में शीतऋतु विदाई शुरू हो जाती है। दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाती है। इससे ठंड घटती है। दिन के मौसम में पहले बदलाव आता है। दिन धूप तेज होने पर ठंड घट जाती है। महीने के अंत में दिन में धूप चुभने लगती है और रात में भी ठंड घट जाएगी। इस महीने के शुरुवात के दो सप्ताह में अच्छी ठंड रहेगी।
Posted By: anil tomar