कल आ रहा नया पश्चिमी विक्षोभ, उत्तरी हवा नहीं चलेगी

Gwalior cold news: ग्वालियर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। उत्तरी हवा के थमने से दिन का मौसम बदल गया। दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। शनिवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इससे रात में ठंड कम रही। मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर में नया पश्चिमी विक्षोभ पांच फरवरी को आ रहा है। इसके सक्रिय होने से अगले हफ्ते तक ठंड की वापसी की संभावना नहीं है। दिन के तापमान में अभी बढ़ोतरी दर्द होगी। दिन में तेज धूप भी रहेगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज होगा, जिससे ठंड और घट जाएगी। दिन में गर्म कपड़े पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

फरवरी में भी लगातार पश्चिमी विक्षोभों का आना जारी है। एक पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है। इसके असर से उत्तरी हवा थमी हुई थी। पश्चिमी हवा चल रही है। इस कारण न कोहरा छा रहा है और न सर्द हवा चल रही है। रात का तापमान सामान्य स्थिति में आ गया है। दिन का तापमान काफी बढ़ा हुआ है। गत दिवस की तुलना में गत दिवस तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। दिन में गर्म कपड़े पहनने की जरूरत नहीं पड़ी। ठंड की विदाई जैसे मौसम का अहसास होने लगा है। मौसम में आ रहे बदलाव से अब स्वास्थ भी खराब होगा। धूप की वजह से सर्दियों की सब्जियां भी वेस्वाद होने लगेंगे, क्योंकि सब्जियों के पौधों की उम्र हो गई है।

Posted By: anil tomar

Mp
Mp
 
google News
google News