Gwalior cold news: ग्वालियर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने के बाद को मौसम सामान्य हो गया। उत्तरी हवा चलने की वजह से रात न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। इससे रात में ठंड बढ़ गई है। हल्का कोहरा भी छाया हुआ था लेकिन धूप तेज होने की वजह से कोहरा छट गया। दिन में धूप निकलेगी, लेकिन सर्द हवा का भी चलना जारी रहेगा, जिससे दिन में ठंडक रहेगी। 29 जनवरी से फिर से मौसम बिगड़ जाएगा। 29 से 31 जनवरी के बीच गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले तीन दिनों से शहर में बादल व कोहरा छाया हुआ था। बादलों के चलते धूप नहीं निकल रही थी। दिन व रात का मौसम एक जैसा हो गया था। दिन शीतल होने की वजह से कंपाने वाली ठंड रही। हवा में नमी में कमी आने के आसमान साफ हो गया। सुबह सात बजे से पहले कोहरा भी छट गया। सुबह लोगों ने छतों पर धूप का आनंद लिया। देर शाम से उत्तरी हवा चलना शुरू हो गई। सूर्य अस्त के बाद ठंड का अहसास हुअा। इसका असर शनिवार के मौसम पर दिखा। रात में हाड़ कंपाने वाल ठंड ने दस्तक दे दी। सुबह सर्द हवा ने लोगों को कंपा दिया। धूप के असर को भी कम कर दिया।
आज सक्रिय हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ
-जम्मू कश्मीर में 28 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस पश्चिमी विक्षोभ को अरब सागर से नमी मिल रही है। राजस्थान में एक चक्रवातीय घेरा भी बन रहा है, जिसका असर 29 जनवरी को दिखना शुरू हो जाएगा। बादल छाएंगे और रात का तापमान बढ़ जाएगा।
- चक्रवातीय घेरा आगे बढ़ेगा, वैसे गरज-चमक के साथ वर्षा के अासार बनेंगे। राजस्थान से लगे हिस्से ज्यादा प्रभावित होंगे।
- इस पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद ठंड की फिर से वापस से वापसी होगी।
Posted By: anil tomar