- दिन व रात में ठंड से रही राहत, दिन में चुभेगी धूप
Gwalior cold news: ग्वालियर. (नईदुनिया प्रतिनिधि)। जम्मू कश्मीर में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इस कारण शुक्रवार को जम्मू कश्मीर से आने वाली बर्फीली हवा थम गई है। न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होन से 8.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इससे रात में कंपने वाली ठंड में कमी आई है। सूर्य उदय के बाद धूप की चुभन भी बढ़ गई, जिससे दिन में राहत रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार जताए हैं, जिससे रात में ठंड में कमी आएगी, लेकिन दिन में ठंडक बढ़ सकती है। पश्चिमी विक्षोभ का असर 11 दिसंबर तक रहेगा।
पिछले तीन दिनों में तापमान में गिरावट आने से न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। उत्तरी हवा (जम्मू कश्मीर की ओर से) भी स्थिर हो गई थी, जिससे रात में ठंड बढ़ गई थी, लेकिन फिर से पश्चिमी विक्षोभ आ गया। इस वजह से ठंडक में गिरावट आई है। सुबह ठंड की जो चुभन थी, वह भी घट गई है। सुबह 10 बजे के बाद धूप की चुबन बढ़ गई और गर्म कपड़ों में गर्मी का अहसास हुआ। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.5 डिसे अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 0.6 डिसे कम रहा।
अधिकतम तापमान-26.5 डिसे
न्यूनतम तापमान-8.2 डिसे
पारे की चाल
समय तापमान
05:30 9.2
08:30 11.2
11:30 22.2
14:30 25.6
17:30 20.6
Posted By: anil tomar
- Font Size
- Close