- दिन व रात में ठंड से रही राहत, दिन में चुभेगी धूप
Gwalior cold news: ग्वालियर. (नईदुनिया प्रतिनिधि)। जम्मू कश्मीर में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इस कारण शनिवार को जम्मू कश्मीर से आने वाली बर्फीली हवा थम गई है। न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्र सेल्सियस की बढ़ोतरी होन से 8.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इससे रात में कंपने वाली ठंड में कमी आई है। सूर्य उदय के बाद धूप की चुभन कम रही, क्योंकि कोहरे की हल्की चादर छाई हुई थी, जिससे सूरज की किरणें सीधी नहीं पड़ रही थी, लेकिन दिन में राहत ठंड रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार जताए हैं, जिससे रात में ठंड में कमी आएगी, लेकिन दिन में ठंडक बढ़ सकती है। पश्चिमी विक्षोभ का असर 11 दिसंबर तक रहेगा।
पिछले तीन दिनों में तापमान में गिरावट आने से न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। उत्तरी हवा (जम्मू कश्मीर की ओर से) भी स्थिर हो गई थी, जिससे रात में ठंड बढ़ गई थी, लेकिन फिर से पश्चिमी विक्षोभ अा गया। इस वजह से ठंडक में गिरावट आई है। सुबह ठंड की जो चुभन थी, वह भी घट गई है। सुबह 10 बजे के बाद धूप की चुबन बढ़ गई और गर्म कपड़ों में गर्मी का अहसास हुआ। गत दिवस अधिकतम तापमान सामान्य से 0.5 डिसे अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 0.6 डिसे कम रहा। शनिवार को ठंड में और गिरावट आई है, जिससे राहत रही। 11 दिसंबर के बाद पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ जाएगा। उत्तरी हवा फिर से मजबूत होगी, जिससे ठंड बढ़ेगी। हालांकि अभी तक अंचल में कड़ाके की ठंड नहीं पड़ी है। लेकिन आगामी दिनों में इस तरह की ठंड पड़ने की आशंका है। अभी दिन में लोगाें को हलकी गर्मी का एहसास हो जाता है।
Posted By: anil tomar
- Font Size
- Close