Gwalior Weather News: जम्मू कश्मीर में सात दिसंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इसके असर से जम्मू कश्मीर से आनेे वाली बर्फीली हवा आबंद हो जाएगी और न्यूनतम तापमान में गिरावट थमेगा। इस हवा के थम जाने से रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन दिन का तापमान स्थिर रहेगा। मौसम विभाग ने मंगलवार को तापमान स्थिर रहने के आसार जताए हैं और सुबह के समय हलकी धुंध भी हो सकती है।
जम्मू कश्मीर में लगातार पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभों के कारण उत्तरी हवा स्थिर नहीं हो पा रही है। इस वजह से तापमान आठ डिसे पर स्थिर बना हुआ है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। तापमान सामान्य रहा, लेकिन रात में ठिठुरन बरकरार रही। सुबह के समय हलकी धुंध छाई। सूर्य उदय के बाद ठंड से राहत मिल सकी। दोपहर में तेज धूप निकली। सूर्य अस्त के बाद ठंड बढ़ गई।
लोग गर्म कपड़े पहनकर घर से निकले। सोमवार को सुबह के समय हलका कोहरा भी रहा। कोहरे के कारण देर से धूप निकली। कोहरा छटने के बाद धूप तेज हुई, जिससे ठंड से राह रही। मौसम विभाग के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी, जिससे ठंड से राहत रहेगी। सूर्य अस्त के बाद ठंड बढ़ जाएगी।
ठंड से बढ़ने लगी है मुश्किल
ठंड की वजह से लोगों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगी हैं। खासतौर से ब्लडप्रेशर वाले मरीजों को अधिक परेशानी हो रही है। क्योंकि सर्दी की वजह से खून गाढ़ा हो रहा है और लोगों का ब्लडप्रेशर बढ़ रहा है। इसलिए यदि कोई समस्या होती है तो तुरंत डाक्टर से संपर्क करें।
अधिकतम तापमान-26.2 डिसे
न्यूनतम तापमान-8.2 डिसे
पारे की चाल
समय तापमान
05:30 9.8
08:30 11.6
11:30 21.8
14:30 24.8
17:30 19.6
Posted By: anil tomar
- Font Size
- Close
- # Gwalior Weather News
- # MP weather
- # MP weather news
- # MP weather report
- # MP weather today
- # MP weather update
- # MP weather 6 December 2022
- # Gwalior cold news
- # Gwalior Weather News
- # मप्र मौसम
- # मप्र मौसम समाचार
- # मप्र मौसम रिपोर्ट
- # मप्र मौसम टुडे
- # मप्र मौसम अपडेट
- # मप्र मौसम 6 दिसंबर 2022
- # Gwalior Weather Report