Gwalior Court News: ग्वालियर. (नईदुनिया प्रतिनिधि)। हाई कोर्ट की एकल पीठ में सोमवार को अशोक नगर विधायक जजपाल सिंह जज्जी के मामले में गवाही की शुरुवात होगी। इसमें याचिकाकर्ता ने जो गवाहों की सूची पेश की है, उ्न्हें कोर्ट के सामने उपस्थित करना होगा। पिछली सुनवाई पर जज्जी ने अपना जवाब पेश कर दिया। जज्जी की ओर से कहा गया है कि स्क्रूटनी कमेटी ने उनके जाति प्रमाण पत्र वैध ठहराया है। इसलिए याचिका निराधार हो चुकी है। उसे खारिज किया जाए। कोर्ट ने इस जवाब के बाद गवाही की तारीख निर्धारित की है। चुनाव में अब गवाही दर्ज की जाएगी।
वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में जजपाल सिंह जज्जी कांग्रेस के टिकट से अशोकनगर विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे। भाजपा से लड्डू राम कोरी चुनाव हारे गए थे। चुनाव हारने के बाद लड्डू राम कोरी ने हाई कोर्ट में चुनाव याचिका दायर की। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता संगम जैन ने याचिका के साथ जजपाल सिंह के उन सभी जाति प्रमाण पत्रों को पेश किया है, जो उन्होंने बनवाए हैं। जज्जी को मध्य प्रदेश में उन्हें आरक्षण नहीं दिया जा सकता है। वे मूलत: पंजाब के रहने वाले हैं। वहीं इनका प्रमाण पत्र बनेगा। उसी राज्य में लागू होगा। कोर्ट ने जज्जी को जवाब पेश करने के लिए अंतिम मौका दिया था। अंतिम मौके बाद जज्जी ने जवाब पेश कर दिया। ज्ञात है कि जजपाल सिंह जज्जी ने 2018 के निर्वाचन से इस्तीफा देकर 2020 में भाजपा के टिकट से उपचुनाव लड़ा और फिर से विधायक निर्वाचित हुए। अभी भाजपा विधायक हैं। यह कोर्ट का फैसला इनके खिलाफ जाता है तो मुश्किल बढ़ सकती है। याचिकाकर्ता का कहना है कि व्यक्ति को उसके राज्यमें अारक्षण का लाभ मिलेगा।
7 दिसंबर से प्रदेश के संविदा स्वास्थ्यकर्मी रहेंगे हड़ताल पर
प्रदेश के 32 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी मांग पूरी न होने पर सात दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। रविवार को मोतीमहल में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा बैठक की गई। जिसमें यह निर्णय लिया गया। संघ के अध्यक्ष धर्मवीर शुक्ला ने बताया कि उनकी लंबे समय से शासन से तीन मांग चली आ रही हैं। जिस पर शासन निर्णय नहीं ले रहा है। मांगों में संविदा कर्मचारियों को नियमित करना, आउटसोर्स से सपोर्ट स्टाफ को पुन: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में मर्ज किया जाए, नौकरी से बाहर किए कर्मचारियों की वापसी की जाए। बैठक में एमएस खान, विजय भार्गव, कोमल सिंह, नीतू शर्मा, अर्चना कुशवाह, अखिलेश जैन, राहुल गुप्ता, मेघसिंह बघेल, प्रदेश अध्यक्ष इमरान खान, संजीव श्रीवास्तसव आदि मौजूद रहे।
Posted By: anil tomar
- Font Size
- Close