Gwalior Crime News:ग्वालियर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। नकली सीमेंट से भरा लोडिंग वाहन क्राइम ब्रांच और पुरानी छावनी पुलिस ने पकड़ा है। लोडिंग वाहन से 30 बोरी नकली सीमेंट बरामद हुई है। यह लोग मुरैना रोड से आ रहे थे। इसी दौरान इन्हें पकड़ा गया। एएसपी राजेश दंडोतिया ने बताया मुखबिर से सूचना मिली थी मुरैना रोड से नकली सीमेंट से भरी लोडिंग ग्वालियर आ रही है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और पुरानी छावनी थाने की टीम को पड़ताल में लगाया। टीम ने घेराबंदी कर लोडिंग एमपी 07 एल 1242 को पकड़ लिया। इसमें नकली सीमेंट की 30 बोरियां रखी हुई थीं। अल्ट्राटेक कंपनी के बोरे में नकली सीमेंट ले जाई जा रही थी। यहां से दो आरोपित पकड़े गए, जिनके नाम दर्शन सिंह और वीरेंद्र सिंह हैं। उधर मुरार थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित का नाम राजू उर्फ कुंअर सिंह है। वह रेणु पाठक की हत्या के मामले में फरार चल रहा था। इस मामले में दो आरोपित पहले ही पकड़े जा चुके हैं।

महिला का मंगलसूत्र लूटकर भागे बदमाश

पुरानी छावनी इलाके में बाइक सवार बदमाश एक महिला का मंगलसूत्र लूटकर ले गए। पुलिस ने इस मामले में एफआइआर दर्ज कर ली है। पुरानी छावनी इलाके में अलीना अपने पति हलीम शाह के साथ शाम को बाजार से घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर बदमाश आए। पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लूट लिया। इसके बाद बदमाश भाग गए। दंपती इसके बाद थाने पहुंचे और घटना बताई।

एक्टिवा की डिक्की तोड़कर 2 लाख चोरी कर ले गए चोर

सराफा बाजार स्थित कोठारी काम्प्लेक्स की पार्किंग में खड़ी सेल्समैन बिलौआ निवासी संतोष चौरसिया की एक्टिवा की डिक्की तोड़कर चोर दो लाख रुपये चोरी कर ले गए। कोतवाली पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है।

Posted By: anil tomar

Mp
Mp