Gwalior Crime News: ग्वालियर, (नईदुनिया प्रतिनिधि)। ग्वालियर के गुड़ा गुड़ी का नाका इलाके में रहने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला के पड़ोस में रहने वाले युवक ने लिफ्ट देने के महिला को अपने ऑटो में बिठाया, इसके बाद उसके साथ दुष्करर्म किया। पांच दिन तक उसे बंधक बनाकर रखा। किसी तरह महिला उसके चंगुल से छूट कर आई और पुलिस के पास पहुंची, इस मामले में कंपू थाना पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर लिया।

सीएसपी इदरगंज सर्किल विजय सिंह भदौरिया ने बताया कि गुड़ा गुड़ी का नाका इलाके में रहने वाली महिला का पति बाजार गया था, इसके बाद वह घर नहीं लौटा। महिला अपने पति को तलाशने के लिए घर से निकली। उधर से कुछ दूरी पर ही निकली थी, तभी उसे पड़ोस में रहने वाला कुलदीप जाट मिला। वह पेशे से ऑटो चालक है। ऑटो लेकर वह महिला के पास पहुंचा। महिला को उसने लिफ्ट देने की बात कही। इसके बाद वह महिला को अपने साथ लेकर सुनसान इलाके में चला गया।

महिला ने ऑटो रोकने की बात कही तो वह उसे धमकाने लगा। इसके बाद सुनसान इलाके में महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला को 5 दिन तक बंधक बनाकर एक कमरे में रखा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। बीते रोज महिला किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंची, इसके बाद वह कम्पू थाने पहुंची। यहां महिला ने शिकायत की, शिकायती आवेदन लेकर महिला का मेडिकल कराया गया और इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

Posted By: anil tomar

Mp
Mp