- सेक्स रैकेट से जुड़ी महिलाओं से भी पूछताछ, एक संदेही की तलाश में उत्तर प्रदेश पहुंची पुलिस
Gwalior Crime News: ग्वालियर.नईदुनिया प्रतिनिधि। तलाकशुदा महिला के अधे कत्ल की गुत्थी सेक्स रैकेट में उलझ गई है। मृतका मित्रवत संबंध कई लोगों से होने का पता चला है। पुलिस को आशंका है कि यही ताल्लुकात आरती मिश्रा की हत्या की वजह हो सकते हैं। पुलिस ने मृतका के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले आटो चालक सहित तीन लोगों से संदेह के आधार पर पूछताछ की है। सेक्स रैकेट से जुड़ी दो महिलाओं को भी पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। पुलिस का दावा है कि रात तक महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझ सकती है। एक पुलिस पार्टी संदेही की तलाश में उत्तर प्रदेश के नजदीक के जिले में गई है। पुलिस महिला की हत्या होने की बात स्वीकार कर रही है, लेकिन हत्या का मामला पीएम रिपोर्ट हाथ में आने के बाद दर्ज किया जाएगा।
ग्वालियर- मुरैना हाइवे पर स्थित ट्रिपल आइटीएम के पास गुरुवार की सुबह एक महिला का शव सड़क किनारे मिला। महिला का चेहरा उसी के दुपट्टे से बांधकर ढका हुआ था। महिला के गले पर नजर आ रहे निशान से साफ थी कि महिला की हत्या कर लाश को यहां हाइवे पर किसी वाहन से फेंका गया है। क्योंकि मौके पर संघर्ष व छटछपटाने के कोई निशान नहीं मिले थे। मौके पर ही महिला की पहचान आरती मिश्रा निवासी चार शहर का नाका के रूप में हुई। आरती का वर्तमान व अतीत में झांकने से पुलिस अधिकारियों की हत्यारों तक पहुंचने की रास्ता नजर आ गया। पुलिस अधिकारी भी स्वीकार कर रहे हैं कि मृतक कई लोगों से मित्रवत संबंध थे। इसके अलावा कुछ महिलाएं भी इसके संपर्क में थी। पुलिस ने सबसे पहले महिला के साथ रहने वाले आटो चालक को उठाकर पूछताछ की। आटो चालक के हत्या से जुड़े होने का कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिलने पर पुलिस ने संदेह के घेरे से बाहर कर दिया। अब एक संदेही पुलिस की राडर पर आया है। जो कि महिला की हत्या के बाद से ही गायब है। पुलिस को पता चला है कि संदेही उत्तरप्रदेश के नजदीकी जिले में भाग गया है। एक पुलिस पार्टी उसकी तलाश में भेजी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही महिला के अधे कत्ल की सुलझा ली जाएगी।
Posted By: anil.tomar
- #Gwalior Crime News
- #Murder in Gwalior
- #Woman murdered in Gwalior
- #Dead body found near Gwalior Triple ITM
- #Murder of divorced woman in Gwalior
- #Gwalior Hazira Police Station News
- #Gwalior Highlights
- #Gwalior Breaking News
- #Gwalior News
- #Gwalior
- #Gwalior Latest News
- #gwalior special news
- #ग्वालियर में मर्डर
- #ग्वालियर में महिला की हत्या
- #ग्वालियर ट्रिपल आइटीएम के पास मिला शव
- #ग्वालियर में तलाकशुदा महिला की हत्या
- #ग्वालियर हजीरा थाना न्यूज
- #ग्वालियर हाइलाइट्स
- #ग्वालियर ब्रेकिंग न्यूज
- #ग्वालियर न्यू