Gwalior Crime News: ग्वालियर( नईदुनिया प्रतिनिधि)। ग्वालियर के लक्कड़खाना इलाके में रहने वाली बीए की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा यहां पढ़ाई करने के लिए आई थी और अपने मामा के घर रहती थी। उसकी दोस्ती पड़ोस में रहने वाले युवक से हो गई, युवक ने उसे शादी का झांसा दुष्कर्म किया, बाद में शादी करने से मुकर गया। इस मामले में माधौगंज थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। मूल रूप से पिछोर की रहने वाली युवती पढ़ाई करने के लिए ग्वालियर आई थी। वह बीए की पढ़ाई कर रही है। ग्वालियर के लक्कड़खाना इलाके में वह अपने मामा के घर रहती है। मामा के घर के बगल में ही किशोर शाक्य नाम का युवक रहता है। किशोर ने युवती से दोस्ती की। इसके बाद उसे शादी का झांसा और मिलने के बहाने उसे पहले एक होटल ले गया। इसके बाद मंदिर ले जाकर उसकी मांग भर कर यह बोला कि उसने उससे शादी कर ली है। इसके बाद उसने युवती से कई बार दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद वह शादी से मुकर गया। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और एफआइआर दर्ज करवाई। उधर नगर निगम की सफाई कर्मी के साथ दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपितों करण वाल्मिकि और उसके साथी को झांसी रोड थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
असिंचित नहीं, सिंचित भूमि का मुआवजा दे शासन: कोर्ट
अपर सत्र न्यायालय ने हरसी हाई लेवल नहर परियोजन के लिए एराया गांव में अधिग्रहित की गई भूमि के मामले में मुआवजा बढ़ाने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि आवेदनकर्ताओं की भूमि सिंचित थी, उन्हें सिंचित भूमि का मुआवजा नौ फीसद ब्याज के साथ देना होगा। राजकुमार सहित छह लोगों ने जिला न्यायालय में मुआवजे के आदेश को चुनौती दी थी। उनकी ओर से तर्क दिया कि उनकी भूमि सिंचित थी, लेकिन प्रशासन ने असिंचित भूमि का मुआवाज दिया है। सिंचित भूमि का मुआवजा ज्यादा हो रहा है। प्रशासन की ओर से इनके आवेदन का विरोध किया गया।
Posted By: anil tomar
- Font Size
- Close