Gwalior Crime News: ग्वालियर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। दोस्त ने जन्मदिन की पार्टी में बुलाकर सिटी सेंटर क्षेत्र की रहने वाली युवती को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई। बेहोश हुई तो उससे दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो खींच लिए। युवती मदद मांगने दूसरे दोस्त के पास गई तो उसने भी दुष्कर्म की कोशिश की। शादी हुई तो आरोपितों ने यही फोटो पति को भेजने की धमकी दी। पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत की है। यूनिवर्सिटी थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। सिटी सेंटर स्थित महल गांव निवासी 22 वर्षीय युवती की दोस्ती एक साल पहले सिंधिया नगर निवासी रामलखन रजक से हुई थी। रामलखन ने युवती को जन्मदिन की पार्टी करने के बहाने से अपने घर बुलाया। नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म किया। युवती ने दूसरे दोस्त आकाश रजक से मदद मांगी तो उसने भी गलत काम करने की कोशिश की। इस दौरान युवती की शादी हो गई तो आरोपित उसे ब्लैकमेल करने लगे। बीते रोज युवती ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपितों पर केस दर्ज कर लिया है।

जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी

अर्जुन नगर सिटी सेंटर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन कथा वाचक पंडित अतुल कृष्ण महाराज ने प्रहलाद चरित्र की कथा का वाचन करते हुए कहा कि अगर विश्वास है भगवान पर तो भगवान खंभे से भी प्रकट हो जाते हैं। जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी। उनका मतलब है कि आप जिस चीज में भगवान को देखोगे उसमें आपको भगवान ही नजर आएंगे। गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन एवं मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम कथा का वाचन करते हुए मथुरा में भगवान का कंस के कारागृह में प्रकट होकर वसुदेव द्वारा कृष्ण को नंद बाबा के हाथों सौंप कर बड़ा सुंदर उत्सव मनाया गया। सभी श्रोता भक्तगण सभी माता बहनों खूब भाव विभोर होकर भगवान श्री कृष्ण जी का जन्म उत्सव मनाया। कथा में परीक्षित डा़ सत्य प्रकाश तिवारी ने बाल कृष्ण भगवान की आरती की। इस अवसर पर प्रमोद शर्मा, विनोद शर्मा, डा़ आकाश तिवारी, डा़ विकास तिवारी, सुबोध दुबे, अनिल उपाध्याय ने कथा का श्रवण किया।

Posted By: anil tomar

Mp
Mp