Gwalior Crime News: ग्वालियर . नईदुनिया प्रतिनिधि। पति के हाथों चली गोली से घायल पत्नी ने जनकगंज थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया। पत्नी ने अपने बयानों में पुलिस को बताया कि पति से उसका कोई विवाद नहीं है।
रिवाल्वर की सफाई करते वक्त गलती से गोली चली। वह भी इस बात को लेकर हैरान है कि पति ने फांसी लगाने का प्रयास क्यों किया। बच्चे और सास समय पर आ गई, इसलिए अनहोनी होने से बच गई। यह बात अभी पुलिस के गले नहीं उतर रही है। पुलिस अभी भी अन्य एंगल पर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि यदि कोई शिकायत नहीं करता तो वह लापरवाही को लेकर मामला दर्ज करेगी।
आवाज सुनकर बच्चे और सास पहुंची
गौरतलब है कि बीती रात को जनकगंज थाना क्षेत्र में छत्रीमंडी में रहने वाले 47 वर्षीय राजकुमार सिंह राजपूत का बीज का काम है। वह बीती रात काे खान खाने के बाद अपने कमरे में चले गए और अलमारी से रिवाल्वर निकालकर सफाई करने लगे। तभी उनसे गोली चली और उनकी ऊषा के कंधे को चीरते हुए निकल गई। पत्नी को गोली लगने से आहत राजकुमार ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। तभी उनके बच्चे और मां गोली की आवाज सुनकर पहुंच गई और राजकुमार को फंदे से उतार लिया। घायल ऊषा को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। जहां पर उनका उपचार किया गया और अब हालत ठीक बताई जा रही है।
किसी ने नहीं बताया विवाद होना
पति ,पत्नी दोंनो से बात की, उनके बच्चों और मां से भी बात हो चुकी। इसके अलावा अड़ोसी पड़ोसी से भी पूछताछ की गई। लेकिन किसी ने भी विवाद होना नहीं बताया। अभी एफआईआर नहीं की है। यदि कोई शिकायत नहीं करता तो लापरवाही को लेकर मामला दर्ज किया जाएगा।
आलोक परिहार , थाना प्रभारी जनकगंज
Posted By: anil tomar